चलती ट्रेन से गिरी महिला की RPF जवान ने यूं बचाई जान, वीडियो देख खुल रह जाएंगी आंखें

Dev Doot

चीते की चाल से बाज की नजर रखते हुए RPF जवान ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसने एक महिला को यमराज के मुंह से छीन लिया। जवान ने ऐसी फुर्ती दिखाई कि महिला को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया। उत्तर प्रदेश के चंदौली का मामला है। महिला के लिए देवदूत बने RPF जवान का नाम शिव कुमार शर्मा है। प्लेटफॉर्म पर चलते समय उनकी नजर दौड़ती ट्रेन से उतर रही महिला पर पड़ी, जिसका उतरते समय बैलेंस नहीं बना और लड़खड़ाने लगी।

विज्ञापन

महिला ट्रेन के नीचे आने वाली थी कि शिव दौड़कर उसकी तरफ लपके और उसे ट्रेन के नीचे आने से पहले प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। जवान की फर्ती देखकर प्लेटफॉर्म पर चल रहे लोगों ने उसकी पीठ थपथपाई। वे शिव की मदद करने के लिए दौड़े आए। घटना की जानकारी मिलते ही RPF टीम मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज देखकर पूरा घटनाक्रम जाना। RPF जवान शिव ने ही महिला को संभाला, उसे पानी पिलाया और काउंसिलिंग करके उसे उसके गंतव्य की ओर रवाना किया। महिला का मेडिकल चेकअप भी किया गया।

विज्ञापन

10 मीटर तक घिसटती गई महिला

बता दें की मामला चंदौली के DDU स्टेशन का है। ट्रेन नंबर 12487 जोगबनी आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर रुकी हुई थी। अचानक ट्रेन रवाना होने लगी और करीब 40 साल की महिला ट्रेन से उतरने लगी, लेकिन वह ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर पूरे पांव नहीं रख पाई और लटक गई। जवान शिव की नजर उस पर पड़ी तो वह दौड़कर उस तक पहुंचा और दोनों हाथ पकड़कर प्लेटफॉर्म पर खींच लिचा। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिरकर करीब 10 मीटर तक घिसटती रही, लेकिन शिव ने उसके हाथ नहीं छोड़े और उसे प्लेटफॉर्म पर खींच लिया।

विज्ञापन

एक और शख्स दोनों को देखकर दौड़ा आया। इस तरह शिव कुमार ने महिला को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया। RPF प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि महिला का नाम निर्मला देवी है और वह अकबरपुर की रहने वाली है। DDU स्टेशन पर उसकी ट्रेन छूट गई थी और वह गलत ट्रेन में चढ़ गई थी। उतरते समय हादसा हो गया। हालांकि उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई, लेकिन उसे दूसरी ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ