यमुना अथॉरिटी ने निकाली जॉब, किसानों के बच्चों को मिलेगी प्राथमिकता

Uttar Pradesh Greater Noida : यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में रहने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। अब उनके बच्चों को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मंगलवार को यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुण कुमार सिंह और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रोजगार पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए किसानों के बच्चों को रोजगार मिल सकेगा।

yamuna authority ceo and mla

yamuna authority ceo and mla

विज्ञापन

Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : यमुना अथॉरिटी के अधिसूचित क्षेत्र के युवाओं का डाटा बेस तैयार करने के लिए मंगलवार को  सभागार कक्ष में रोजगार पोर्टल लॉन्च किया गया।  इस पोर्टल का मकसद युवाओं को रोजगार के साधन मुहैया कराना है। इस पोर्टल का यूआरएल https://hrc.medhajnews.in/jobseeker/index.php है। इस पोर्टल का मकसद कुशल और अकुशल युवाओं का डाटा बेस बनाना और योग्यता के आधार पर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना।

कौशल और दक्षता के आधार के आधार चयन

विज्ञापन

इस अवसर पर यमुना अथॉरिटी सीईओ डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि रोजगार पोर्टल लॉन्च किया गया। किसानों ने इस प्रदेश और इस जनपद के विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए अपनी जमीनें दी हैं, उन किसानों के बच्चों को रोजगार मुहैया करने की दिशा में, यह पहल आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी। इस पोर्टल के माध्यम से स्थानीय किसानों के बच्चों को कौशल और दक्षता के आधार पर चयनित कर, शीघ्र उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

किसानों की जमीन पर उद्योग धंधे स्थापित

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि हम इस क्षेत्र को विकसित और जेवर को इस प्रदेश की आर्थिक राजधानी बनाने का काम ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम जनता की जिंदगी बनाने की भी आधारशिला रख रहे हैं, जिससे नौजवानों को रोजगार मिल सके, उसके लिए हमेशा प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की जमीनों पर आज उद्योग धंधे स्थापित हो रहे हैं, इसलिए हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम उन किसानों के बच्चों को जीवन यापन के लिए रोजगार उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या आज के दौर में औरंगजेब पर चर्चा की जरूरत है?

विज्ञापन

ऑनलाइन और ऑफलाइन जमा कराएं फार्म

विज्ञापन

रोजगार पोर्टल को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भर सकते हैं साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन भी फॉर्म जमा किए जाने की व्यवस्था भी रोजगार पोर्टल में की गई है। रोजगार पोर्टल के शुभारंभ के मौके पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह व नगेन्द्र प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र भाटिया, जनरल मैनेजर राजेंद्र भाटी, डीजीएम वीरेंद्र सिंह आदि अनेकों अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ