News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 17 जिलों में अगले 48 घंटों के भीतर भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, आज़मगढ़, मऊ और सिद्धार्थनगर जैसे जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है.
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में दिख रहा है. इसकी वजस से आज सुबह से ही यूपी के अलग अलग इलाको में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश हो रही है और कल भी कई जगह तेज बारिश और आंधी के आसार हैं. मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि कल तक कुछ इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं.
इस समय पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज़्यादातर किसान धान की कटाई के काम में जुटे हैं. ऐसे में बारिश का यह दौर उनके लिए परेशानी लेकर आया है. किसान कह रहे हैं कि अगर दो दिन भी बारिश हो गई तो धान पूरी तरह भीग जाएगा, सबसे ज्यादा नुकसान उनका है जिनका धान खेत मे कटा पड़ा है, जो धान अभी खड़ा है उसे भी नुकसान होगा लेकिन थोड़ा कम.
यह भी पढ़ें: कंपाने वाली ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बारिश, 29 अक्टूबर के मौसम पर अपडेट
कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे धान की कटी फसल या खलिहान में रखी फसल को तिरपाल से ढक कर रखें और कटाई कार्य रोक दें जब तक बारिश का दौर खत्म न हो जाए. राज्य सरकार ने भी संबंधित जिलों के प्रशासन को चौकसी बढ़ाने और जलभराव की स्थिति से निपटने की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं जिससे किसानों को ज्यादा नुकसान न हो.
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।