वृंदावन में हादसा या लापरवाही? गुरुकुल में सफाई करने टैंक में उतरे 4 स्टूडेंट्स की मौत; जांच के आदेश

गुरुकुल के स्टूडेंट्स कैंपस में बने वाटर टैंक की सफाई करने के लिए उसमें उतरे, लेकिन उनकी मौत हो गई. जहरीली गैस कारण जान जाने की आशंका है, इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश जारी किए हैं.

Vrindavan Gurukual | Toxic Gas | UP

गुरुकुल के छात्र बदबू आने पर वाटर टैंक की सफाई करने के लिए उसमें उतरे थे. (Credit-ANI)

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का वृंदावन शहर आजकल प्रेमानंद महाराज के शिष्य के सुसाइड मामले में सुर्खियों में है. इस बीच वृंदावन में एक और हादसा हो गया है. चैतन्य विहार स्थित गुरुकुल में पानी की टंकी की सफाई करते अंदर गए 4 बच्चों की मौत हो गई है. प्रारंभिक जांच में जहरीली गैस फैलने की आशंका जताई गई है. मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वत: संज्ञान लिया है और जांच के आदेश जारी किए हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देकर रिपोर्ट जल्द से जल्द तलब कर ली है .

विज्ञापन

किसका है गुरुकुल और कितने बच्चे पढ़ते हैं?

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के अनुसार, चैतन्य विहार स्थित गुरुकुल में 4 छात्रों की मौत होने की खबर मिली है. पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि आशीष शर्मा का गुरुकुल है, जिसमें 200 बच्चे पढ़ते हैं और 100 कैंपस में रहते हैं. कैंपस में एक वाटर टैंक बना है, जिसमें से बदबू आ रही थी तो बच्चे खुद ही टंकी की सफाई करने उसमें उतर गए. टैंक करीब 10 से 12 फीट गहरा था, जिसकी सफाई करते समय बच्चे बेहोश होने लगे तो चीख पुकार मच गई. 5 बच्चे टैंक में उतरे थे, जिनमें से 4 बाहर नहीं आ सके और उनका दम घुट गया.

विज्ञापन

क्या टैंक में जहरीली गैस फैलने से हादसा हुआ?

जिलाधिकारी के अनुसार, बाहर निकले बच्चे ने बताया कि उसका दम घुटने लगा तो वह तुरंत बाहर निकल गया, लेकिन अन्य 4 नहीं निकल पाए तो उसने गुरुकुल शिक्षकों और अधिकारियों को घटना के बारे में बताया. इसके बाद गुरुकुल में अफरा-तफरी मच गई और टैंक के अंदर जहरीली गैस होने की आशंका के चलते बच्चों को गुरुकुल से निकाला गया. इस बीच पुलिस तक मामला पहुंचा तो SSP कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने वाटर टैंक को खाली कराकर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन उन्हें बचाया न जा सका.

मुख्यमंत्री योगी के हादसे की जांच के आदेश

SSP कुमार ने मौके पर जांच पड़ताल की और गुरुकुल में लगे CCTV कैमरे चेक किए. मृतकों के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी गई है और उन्होंने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा. उन्होंने हादसे में जिंदा बचे बच्चे का उचित उपचार कराने और गुरुकुल के सभी बच्चों को उनके घर भेजने का आदेश भी दिया है.

विज्ञापन

मजिस्ट्रियल जांच में पूछे जाएंगे ये भी सवाल

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे ने गुरुकुल के मैनेजमेंट और वैलिडिटी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसलिए जांच करके पता लगाया जाएगा कि क्या गुरुकुल ने आधिकारिक मान्यता ली हुई थी? गुरुकुल का मैनेजमेंट और रखरखाव कैसे किया जा रहा था? सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं? बच्चों को पानी की टंकी में उतारने का फैसला किसने लिया? गुरुकुल में बच्चे किन हालात में रहते थे और क्या सुविधाएं मिल रही थीं? सभी सवालों के जवाब तलाशकर रिपोर्ट के आधार पर गुरुकुल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ