Flipkart की बिग बिलियन डेज सेल शुरू होने से पहले ही Apple के कई प्रोडक्ट्स की डील्स सामने आने लगी हैं. इस बार iPhone 17 से लेकर MacBook Air M5, iPad Air M4 और AirPods Pro 3 तक पर शानदार ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं. ये सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी. कुछ डील्स में बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं, जिससे Apple के इन प्रोडक्ट्स की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है.
Flipkart Big Billion Days में मिलने वाली डील्स
1.24 लाख में MacBook Air M5
MacBook खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए M5 मॉडल पर अच्छी डील सामने आई है. 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले MacBook Air M5 की प्रभावी कीमत 1,24,900 बताई गई है. इस पर 15 हजार तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा 12 महीने की No Cost EMI का ऑप्शन है.
कितने का मिल सकता है iPhone 17?
iPhone 17 भी Big Billion Days Sale में ऑफर के साथ उपलब्ध होगा. इसकी लिस्टेड कीमत 84,999 रुपये है. वहीं अगर ग्राहक को 2 हजार क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट और 3 हजार का एक्सचेंज बोनस मिलता है तो इसका प्रभावी कीमत 79,999 तक आ सकती है. हालांकि, एक्सचेंज और बैंक ऑफर की पात्रता पूरी करना जरूरी होगा.
39,990 में iPad, M4 मॉडल भी सस्ता
Apple का iPad खरीदने वालों के लिए भी सेल में विकल्प मौजूद हैं. A16 चिप वाला iPad 39,990 में लिस्ट किया गया है. वहीं M4 चिप वाला iPad Air 64,999 से 67,999 रुपये के बीच मिल सकता है. कीमत स्टोरेज और कॉन्फिगरेशन के हिसाब से अलग-अलग होगी.
AirPods Pro 3 पर भी डील
Apple के प्रीमियम ईयरबड्स AirPods Pro 3 भी सेल का हिस्सा हैं. इन्हें 21,490 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा Apple Mouse की कीमत 5,399 रुपये रखी गई है. कंपनी के केबल और चार्जर भी सेल में मिलेंगे, जिनकी कीमत 1,499 रुपये से शुरू होती है.
ऑफर देखकर तुरंत ऑर्डर न करें
Big Billion Days Sale में दिख रही प्रभावी कीमत हर ग्राहक के लिए एक जैसी नहीं हो सकती. खरीदारी से पहले लिस्टिंग की फाइनल कीमत, बैंक डिस्काउंट की शर्तें, एक्सचेंज वैल्यू और पात्रता जरूर जांच लें. खासकर iPhone 17 की 79,999 वाली कीमत बैंक और एक्सचेंज दोनों ऑफर पर निर्भर है.
Flipkart Big Billion Days Sale 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. सेल में Apple के अलावा कई दूसरे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर्स मिलेंगे. सेल का अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से मिलेगा.