Uttarkashi tunnel Rescue Latest Updates : उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को अब बड़े चमत्कार की आस है। रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी अमेरिका की ऑगर मशीन भी फेल हो गई है और मलबे में फंसे उसके ब्लेड को काटकर निकाल लिया गया है। बचावकर्मियों ने बार-बार आ रही बाधाओं को देखते हुए चूहों की तरह खुदाई करने का फैसला लिया है। अब रैट होल माइनिंग के एक्सपर्ट हाथों से चलने वाले औजारों से पहाड़ों को खोद रहे हैं। इस कार्य में मदद के लिए झांसी के परसादी लोधी और झांसी के विपिन राजपूत पहुंच गए हैं. ये दोनों रैट होल माइनर हैं. आइये जानते हैं कि क्या है रैट होल माइनिंग, किस तरह की चुनौतियों का करना पड़ सकता है सामना?
क्या है रैट होल ड्रिलिंग?
मेघालय में रैट होल ड्रिलिंग काफी फेमस है। जमीन में खोदे गए संकरे गड्ढों से कोयला निकालने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल किया जाता है। माइनर रस्सियों या बांस की सीढ़ियों की मदद से गड्ढों के अंदर जाते हैं। इसके बाद ये लोग हाथों के औजार जैसे गैंती, फावड़े और टोकरियों का इस्तेमाल करके कोयला को बाहर निकालते हैं। रैट होल ड्रिलिंग दो तरह से साइड कटिंग प्रोसिजर और बॉक्स कटिंग से की जाती है। साइड कटिंग प्रोसिजर के तहत संकरी सुरंग तैयार की जाती है, जबकि बॉक्स कटिंग के तहत वर्टिकल गड्ढा खोदा जाता है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
जानें किस तरह की आती हैं बाधाएं
रैट-होल ड्रिलिंग से पर्यावरण को खतरा पैदा होने की संभावना ज्यादा रहती है। इस तरीके की माइनिंग से खदानें अनियमित होकर ढह जाती हैं, जिसमें फंसकर मजदूरों की जान भी चली जाती है। माइनिंग के लिए वनों की कटाई भी की जाती है और भूमि क्षरण एवं जल प्रदूषण जैसे भी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
यह भी पढ़ें : Uttarkashi Tunnel Rescue : उत्तरकाशी सुरंग से आई Good News, मजदूरों के काफी करीब हैं हम
एनजीटी ने क्यों किया था बैन
साल 2014 में NGT ने मेघालय में रैट होल माइनिंग पर रोक लगा दी थी। साल 2015 में भी यह आदेश बरकरार रहा। इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एनजीटी के आदेश के खिलाफ अर्जी लगाई थी। एनजीटी ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया था कि बारिश के मौसम में रैट होल माइनिंग काफी खतरनाक है, क्योंकि इस दौरान खदानों में पानी भर जाता है, जिसमें फंसकर मजदूरों की मौत हो जाती है।
यह भी पढ़ें :Uttarkashi Tunnel Rescue: वर्टिकल ड्रिलिंग का काम हुआ शुरू, प्लाज्मा कटर से काटे जा रहे ऑगर मशीन के ब्लेड
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 mins agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
55 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
4 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
4 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines