Uttarakhand News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। इनमें से लांस नायक रुचिन सिंह रावत और पैराट्रूपर प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डा लाए गए। यहां सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत सेना के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।
सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान विस्फोट में शहीद हुए लांस नायक रुचिन सिंह रावत और पैराट्रूपर प्रमोद नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम सलामी दी। बताया गया है कि लांस नायक रुचिन सिंह रावत उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण में कुनीगाड़ मल्ली गांव के रहने वाले थे।
https://twitter.com/AHindinews/status/1654737893984972806
पत्नी और बेटा रहते हैं जम्मू
बताया गया है कि रुचिन वर्ष 2009-10 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी उम्र महज 30 वर्ष थी। रुचिन के चाचा सुरेंद्र ने मीडिया को बताया कि रुचिन अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और बेटा हैं। रुचिन के शहीद होने की सूचना पर उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार में हैं ये लोग
चमोली में उनके गांव में दादा-दादी और माता-पिता समेत कई रिश्तेदार रहते हैं। रुचिन के शहीद होने की सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी उनके गांव में पहुंच गए। गैरसैंण के एसडीएम कमलेश मेहता ने परिवार वालों के पास पहुंच कर सांत्वना दी गई है। वहीं सीएम रावत ने भी श्रद्धांजलि दी है।
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
4 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
5 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
5 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
19 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 day agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 day agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines