---विज्ञापन---

UP Weather Update: यूपी के 22 जिलों में पड़ेंगे लू के थपेड़े, कहीं पर चलेंगी झोंकेदार हवाएं, पढ़ें IMD का अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। कई जिलों में तेज धूप, तो कई में तेज हवाएं चल रही हैं। बीते दिन भी यूपी में कई जगह पर तेज बारिश दर्ज की गई।

---विज्ञापन---

UP Weather Update: 18 मई को उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से दोहरा रूप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 22 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है, तो दूसरी तरफ कई जिलों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अभी भी राज्य में तेज गर्म हवाओं के थपेड़े पड़ रहे हैं। हालांकि, 10 मई से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि मौसम विभाग ने 19 और 20 मई को तेज हवाएं और बादल छाने का अलर्ट जारी किया है। जानिए आज किस जिले में कैसा मौसम रहेगा।

आज किन जिलों में हीट वेव का अलर्ट?

मौसम विभाग ने आज भी बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के आसपास के इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पिछले कई दिनों से मौसम ऐसा ही बना हुआ है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की शाहबेरी में छापेमारी, मचा हड़कंप

---विज्ञापन---

किन जिलों में छाएंगे बादल?

हीट वेव के उलट आज जिन जिलों में बादल छाए रहेंगे, उनमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं के क्षेत्रों का नाम शामिल है। इन जिलों में झोंकेदार हवाएं (हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना भी जताई गई है।

19 मई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मई को मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी में मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया गया है। इन दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। वहीं, जिन जिलों में लू चलेगी, उनकी संख्या आज के मुकाबले कम रहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेनो में तेज आंधी और बारिश से हाहाकार, शहर से लेकर देहात तक टूटे खंभे और होर्डिंग्स

First published on: May 18, 2025 07:26 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola