ग्रेटर नोएडा वेस्ट की शाहबेरी में छापेमारी, मचा हड़कंप

Greater Noida News: राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर की विशेष अनुसंधान टीम ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में फर्नीचर बेचने वाली दो फर्मों पर छापेमारी की है। इस दौरान देर रात तक चली जांच में जीएसटी चोरी पकड़ी गई।

Greater Noida West, GST Raid, जीएसटी छापेमारी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की शाहबेरी में छापेमारी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में छापेमारी की बात सामने आई है। यह छापेमारी राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर की विशेष अनुसंधान शाखा ने की है। बताया जा रहा है कि टीम ने फर्नीचर बेचने वाली दो फर्मों में जीएसटी चोरी पकड़ी है। दोनों फर्मों से 6.19 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।

विज्ञापन

5 दिन रेकी कर मारा छापा 

अपर आयुक्त राज्यकर ग्रेड टू गौतमबुद्ध नगर विवेक आर्य का कहना है कि 16 मई को शाहबेरी में फर्नीचर बेचने वाली दो फर्म पर छापा मारा था। दोनों फर्म फर्नीचर की खरीद और बिक्री का काम करती है। पांच दिन तक रेकी और जीएसटी पोर्टल पर किए गए डाटा विश्लेषण से पता लगा कि फर्मों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में देय कर नकद में नहीं जमा किया।वहीं, सभी कर देयता को इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से चुकाया गया।

विज्ञापन

स्टॉक और दस्तावेजों में पाया अंतर 

जांच में यह भी पता लगा कि खरीद रजिस्टर में जितनी आईटीसी थी, उससे अधिक आईटीसी का उपयोग कर देयता चुकाने में किया गया था। व्यापार स्थल पर रखे स्टॉक और दस्तावेजों में दर्ज जानकारी में 20.55 लाख और 13.90 लाख रुपये का अंतर पाया गया।

देर रात तक चली जांच 

बताया जा रहा है कि तथ्यों की जानकारी देने के बाद कारोबारियों ने 3.69 लाख और 2.50 लाख कर के रूप में राजकोष में जमा कराए। देर रात तक चली जांच में संयुक्त आयुक्त संजय कुमार कुशवाहा, उपायुक्त रमेश कुमार, सहायक आयुक्त दिव्यांश आनंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

हाल ही में इस कंपनी पर भी मारा था छापा

इससे पहले जीएसटी टीम ने हाल ही में नोएडा के सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी पर छापा मारा था। इस छापेमारी में 12.55 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद दिखाने पर 2.26 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। कंपनी ने 1.86 करोड़ रुपये की खरीद और बिक्री को दस्तावेजों में दर्ज नहीं किया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ