नोएडा-ग्रेनो में तेज आंधी और बारिश से हाहाकार, शहर से लेकर देहात तक टूटे खंभे और होर्डिंग्स

Noida News: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शनिवार दोपहर तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली के खंभे और होर्डिंग्स टूटकर नीचे गिर गए। इसके अलावा तेज बारिश के चलते कई जगह जलभराव होने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई और कई रूटों पर जाम लग गया।

Noida News, Thunderstorm Rain, Greater Noida News, नोएडा खबर, ग्रेटर नोएडा खबर, आंधी और बारिश

नोएडा-ग्रेनो में तेज आंधी और बारिश से हाहाकार

विज्ञापन

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शनिवार दोपहर तेज आंधी और बारिश से कई जगहों पर नुकसान पहुंचा है। नोएडा और ग्रेनो में कई जगह बिजली के खंभे और होर्डिंग्स सड़क पर गिर गए। इसके अलावा कई सोसायटियों में भी भारी नुकसान हुआ है। एक सोसायटी में प्लास्टर टूटकर गाड़ी पर गिर गया तो कई फ्लैटों में भी आंधी की वजह से नुकसान पहुंचा है। वहीं, लोगों ने इस दौरान आंधी और बारिश की वजह से हुई परेशानियों की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बिजली के खंभे और होर्डिंग्स टूटकर सड़क पर गिरे

शनिवार दोपहर तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली के खंभे और होर्डिंग्स टूटकर नीचे गिर गए। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई जगह पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। जिससे ट्रैफिक जाम लग गया। नोएडा के सेक्टर-27 स्थित डीएम चौराहे पर रेड लाइट गिरकर एक गाड़ी पर जा गिरी, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा तेज बारिश के चलते कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन घटनाओं से ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के 100 से ज्यादा गांवों में बिजली गुल

आंधी और बारिश के चलते ग्रेटर नोएडा के 100 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली के पोल सड़क पर गिर गए। जिसके 100 से ज्यादा गांवों की बिजली चली गई। शनिवार सुबह से बिजली कर्मचारी इसे दुरुस्त करने में जुटे थे, लेकिन शनिवार दोपहर को फिर तेज आंधी और बारिश ने होने पर उन्हें काम बीच में ही रोकना पड़ा। अब रविवार को इन गांवों में बिजली आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जेपी अमन सोसायटी का वीडियो हुआ वायरल

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन सोसायटी में तेज आंधी और तूफान से सफल स्टोर का पूरा स्ट्रक्चर उड़ गया।घटना कल शाम की है। सोसायटी के एक निवासी ने ऊपरी मंजिल से आंधी का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान कैमरे में स्टोर का स्ट्रक्चर हवा में उड़ता हुआ कैद हो गया।इससे पहले इसी आंधी से जेपी अमन सोसायटी के कई फ्लैट्स को भी नुकसान पहुंचा था। गनीमत है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

अजनारा होम्स में कार को पहुंचा नुकसान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम सोसाइटी में तेज आंधी के दौरान हाई राइज बिल्डिंग से प्लास्टर का एक हिस्सा टूटकर नीचे खड़ी कार पर गिर गया। हादसे में कार का शीशा टूट गया और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के समय कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया। उनका कहना है कि नोएडा की सोसायटियों में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। पहले भी कई सोसाइटियों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। निवासी अब सोसायटी का स्ट्रक्चर ऑडिट कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ