यूपी में भी बेवफा सोनम, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत 

Uttar Pradesh News: इंदौर की बेवफा सोनम की तरह यूपी में भी एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया। इस घटना के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो वह हैरान रह गई। जांच में पता चला कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपने पति को जहर दिया। जब उसकी मौत हो गई तो उसके शव को राप्ती नदी में फेंक दिया।

Uttar Pradesh News, UP Police, Siddharthnagar News, Siddharthnagar Police, Latest News, उत्तर प्रदेश खबर, यूपी पुलिस, सिद्धार्थनगर खबर, ताजा खबर

हत्यारोपी संगीता, उसका प्रेमी और इनसेट में मृतक पति कन्नन

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में इंदौर के सोनम और राजा रघुवंशी के केस जैसा ही मामला सामने आया है। यहां बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर दे दिया। जब पति की मौत हो गई तो उसके शव को राप्ती नदी में फेंक दिया। इसके बाद पत्नी ने ही स्थानीय थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। जांच के दौरान पुलिस को पत्नी पर ही शक हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान पत्नी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पति की हत्या की पूरी कहानी बयां कर दी। आरोपी पत्नी के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी का साथ पाने के लिए पति को रास्ते से हटाया

जनपद सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र से 2 जून से कन्नन नामक व्यक्ति लापता था। कन्नन की पत्नी संगीता ने अपने पति की ढेबरुआ थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो उनका शक संगीता पर बढ़ता चला गया। पुलिस ने सगीता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह टूट गई। संगीता ने पुलिस को बताया कि वह अनिल शुक्ला उर्फ विवेक से प्यार करती थी, लेकिन उसकी शादी कन्नन से हो गई। वह किसी भी हालत में अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। इसलिए उसने प्रेमी अनिल शुक्ला के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

विज्ञापन

पति को तुलसीपुर के जंगल में दिया जहर

संगीता ने पुलिस को बताया कि वह बहाने से पति कन्नन को तुलसीपुर के जंगल ले गई। वहां उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहरीला पदार्थ पिला दिया। जहर पीने के कुछ देर बाद ही पति की मौत हो गई। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति के शव को बलरामपुर जिले में बहने वाली राप्ती नदी में फेंक दिया। हत्या के बाद दोनों अपने-अपने घर लौट गए। इसके बाद वह घर लौटी और पति के न मिलने पर स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस के मुताबिक, कन्नन 2 जून से लापता था।

राप्ती नदी से कन्नन का कंकाल बरामद

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बुधवार को राप्ती नदी से मृतक कन्नन का कंकाल बरामद किया है। कपड़ों के आधार पर परिजनों ने इसकी पहचान कन्नन के रूप में की है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई बाबूलाल की तहरीर पर ढेबरुआ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

चिंकू नाम से घर आता-जाता था आरोपी प्रेमी

मृतक के भाई बाबूलाल ने बताया कि संगीता के प्रेमी अनिल शुक्ला का घर आना-जाना था। वह खुद का नाम चिंकू बताता था। हम सब उसे संगीता का रिश्तेदार समझते थे। वह परिवार के सभी सदस्यों से परिचित था। चिंकू पर उन्हें या परिवार के किसी भी सदस्यों को कभी शक भी नहीं हुआ कि वह ऐसा भी कर सकता है।

विज्ञापन

दोनों ने अपना जुर्म कबूला

शोहरतगढ़ सीओ सुजीत कुमार राय का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल किया है। मृतक के भाई की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ