Pratapgarh person wants to abuse newspaper person: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के सामने उस समय असमंजस का माहौल बन गया जब उनके सामने एक व्यक्ति अजीबोगरीब रिक्वेस्ट लेकर पहुंचा। दरअसल, आवेदनकर्ता ने मजिस्ट्रेट से उसे एक अखबार के दफ्तर के बाहर खड़े होकर दो घंटे गालियां देने की परमिशन मांगी है।
जानें व्यक्ति को क्यों करनी पड़ी ऐसी रिक्वेस्ट
मामला यह है कि रिक्वेस्ट करने का नाम प्रतीक सिन्हा है। हाल ही में एक अखबार ने प्रतीक को लेकर एक न्यूज पब्लिश की। जिसमें प्रतीक को लैंड माफिया बताया गया। जैसा प्रतीक का कहना है कि न्यूज रिपोर्ट में उस पर कई आरोप लगाए गए। जिससे उनकी मानहानि हुई है। हद तो तब हो गई जब अखबार में खबर पड़ने के बाद स्थानीय प्रशासन उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि बीते 9 फरवरी को उसकी जमीन पर बुलडोजर से निर्माणकार्य गिराया गया।
नहीं बिगड़ने दूंगा लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था
प्रतीक सिन्हा ने अपनी रिक्वेस्ट में कहा है कि उसे 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे अखबार के दफ्तार के बाहर दो घंटे माइक के साथ गालियां देने की परमिशन दी जाए। प्रतापगढ़ सब डिविजनल मजिस्ट्रेट को दिए रिक्वेस्ट में आगे कहा गया है कि वह यह सुनिश्चित करता है कि इन दो घंटे के दौरान वह लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था को बिगाड़ने वाला कोई काम नहीं करेगा। वह अखबार के दफ्तार पर किसी प्रकार की चप्पल, पत्थर फेंकने का काम नहीं करेगा। वह ऐसा कोई काम नहीं करेगा की दफ्तर के बाहर अफरा तफरी का माहौल हो।
मानहानि का नोटिस भेजा
एसडीएम को दिए लेटर में कहा गया है कि दो घंटे वह अखबार के ब्यूरो चीफ और खबर लिखने वाले संबंधित रिपोर्टर को गालियां देना चाहता है, उनकी सच्चाई लोगों को बताना चाहता है। उसका आरोप था कि छापी गई खबर तथ्यहीन और एकतरफा थी। उसने दोनों को मानहानि का नोटिस भेजा है। आखबार की खबर से उसके सम्मान को ठेस पहुंची है और आर्थिक हानि हुई है। फिलहाल अभी तक एसडीएम से उसकी रिक्वेस्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
38 mins ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
5 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
7 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
9 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
11 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
15 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
16 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines