---विज्ञापन---

बुलडोजर से तोड़-फोड़ तो खूब देखी अब कलाकारी देखिए, वायरल है ये मजेदार वीडियो

Bulldozer Viral Video: : एक शख्स बुलडोजर के रॉक बकेट से प्लास्टिक की बोतलों को बड़ी ही सफाई से उठा रहा है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

पिछले कुछ वर्षों से बुलडोजर काफी चर्चाओं में में है। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाए जाने पर यह सुर्खियों में आ गया। इसके बाद बुलडोजर को लोग न्याय और अन्याय का प्रतीक बताने लगे है। बुलडोजर को घर तोड़ते, खुदाई करते आपने बहुत देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक शख्स बुलडोजर से कलाकारी कर रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुलडोजर है, सामने करीब 15 प्लास्टिक की बोतलें पड़ी हुई हैं। इन बोतलों को शख्स ने उठाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया। वीडियो में देख सकते हैं कि प्लास्टिक बोतलों को लाइन से जमीन पर रखा गया है और शख्स उन्हें उठाने के लिए बुलडोजर रॉक बकेट के निकले हुए पार्ट से प्लास्टिक की बोतलों को उठा रहा है।

---विज्ञापन---

पहले एक फिर दो फिर, चार और एक साथ पांच बोतलों को शख्स ऐसे ही उठा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ने लिखा कि मैं अपने दोनों हाथों से ऐसा नहीं कर सकता है। गजब का टैलेंट है इस बंदे में।

देखिए वीडियो

एक ने लिखा कि ये असली लग ही नहीं रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह एक कला है और ऐसी कला सबके पास नहीं होती है। वहीं एक ने लिखा कि ये किस देश का वासी है, जहां इतनी फुर्सत से काम करने का मौका मिलता है और स्टंट भी कर सकते हैं। एक ने लिखा कि हमारे देश में भी एक ऐसा ही खेल है, जिसमें पत्थर उठाते हैं। बताओ ये तो बुलडोजर से खेल रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : कर्नाटक की टीचर ने दसवीं के छात्र के साथ कराया ‘रोमांटिक फोटोशूट’, Viral Photos पर हो रहा बवाल

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के X अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को 5 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद 27 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है जबकि 3 हजार से अधिक लोगों ने इसे शेयर किया है

---विज्ञापन---
First published on: Dec 29, 2023 05:30 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola