यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के बाद 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पीलीभीत के साथ जानकारी साझा की जिसके बाद 2 एसडीएम समेत एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

SIR Pilibhit

2 एसडीएम समेत एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. (Photo: AI)

देशभर में SIR को लेकर जारी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों के बीच प्रदेश चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में अब तक 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों की शिकायत पर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पीलीभीत के साथ जानकारी साझा की जिसके बाद 2 एसडीएम समेत एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश

गौरतलब है कि पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 16,554 मतदाताओं के सिलसिले में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए और कहा कि पार्टी इस मामले में अदालत का रुख करने की बात कही थी. इसके बाद, देर शाम राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मामले की जांच में गड़बड़ियों की पुष्टि होने पर पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और वीआरसी ऑपरेटर को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों से तत्काल हटाने तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

विज्ञापन

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश इकाई की अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और पार्टी के प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद ने यहां प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद कथित बदलावों पर चिंता जताई थी. राजेंद्र पाल गौतम ने दावा किया कि पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में 13,150 मतदाताओं के निर्वाचन फोटो पहचान पत्र (EPIC) नंबर और क्रम संख्या समान रखते हुए उनके नाम बदल दिए गए.

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके अलावा 884 ऐसे मतदाताओं के नाम हटा दिए गए, जिनके वहां रहने का दावा है जबकि 2,600 ऐसे मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जो कथित तौर पर संबंधित क्षेत्र में रहते ही नहीं हैं. गौतम ने आरोप लगाया कि इस तरह कुल 16,554 मतों से जुड़ी विसंगतियां सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदाता सूचियों की जांच कर रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि ऐसी गड़बड़ियां कहीं और भी हुई हैं या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ