'हिम्मत है तो घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सपा मुखिया को मुस्लिमों की याद आने लगी है. उन्होंने चुनौती दी कि अगर अखिलेश को सच में मुसलमानों की फिक्र है तो वे प्रदेश में मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान करें.

OP Rajbhar, Akhilesh Yadav, Azam Khan, Muslim CM, UP politics

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर तीखा हमला बोला है. Credit: ANI

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है. सपा नेता आजम खान से अखिलेश यादव की मुलाकात को लेकर राजभर ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच जेल में हुई बातचीत पूरी तरह बेनतीजा रही है और दोनों के बीच कोई ‘सेटिंग’ नहीं बैठ पाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा हमेशा से अल्पसंख्यकों के हक और वास्तविक विकास से बचती रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘गृह मंत्री नहीं, अब सीएम की कुर्सी चाहते हैं आजम’

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ और बयानों के जरिए सपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा नेता शिवपाल यादव ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि सपा की सरकार बनने पर आजम खान को गृह मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन अब आजम खान को यह मंजूर नहीं है. राजभर का दावा है कि आजम खान अब प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की मांग कर रहे हैं और इसी शर्त के चलते दोनों नेताओं की वार्ता पटरी से उतर गई है.

‘साइकिल छोड़ पतंग थामने की तैयारी’

सुभासपा प्रमुख ने दावा किया कि अखिलेश यादव से बात न बनने के बाद अब आजम खान सपा यानी ‘साइकिल’ का साथ छोड़कर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के चुनाव चिह्न ‘पतंग’ को थामने का मन बना रहे हैं. राजभर के अनुसार, रामपुर में ओवैसी की हालिया रैली के बाद से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव का चुनावी गणित गड़बड़ा गया है. इसी दबाव में अखिलेश आनन-फानन में आजम खान से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं हो सकी.

विज्ञापन

‘मुस्लिम मांग रहे हैं हक, हिस्सेदारी और विकास’

ओपी राजभर ने कहा कि आज का मुस्लिम समाज जागरूक हो चुका है. वे सिर्फ वोट बैंक बनकर नहीं रहना चाहते, बल्कि अपने वाजिब अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुस्लिम समुदाय अब बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार और बराबर के अधिकार मांग रहा है. वे अपनी राजनीतिक और सामाजिक हिस्सेदारी के लिए आवाज उठा रहे हैं.” सपा मुखिया को सीधी चुनौती देते हुए राजभर ने कहा कि अगर अखिलेश यादव वास्तव में मुस्लिम समुदाय के हितैषी हैं और उनकी परवाह करते हैं, तो उन्हें आगे आकर बड़ा फैसला लेना चाहिए. राजभर ने दो टूक कहा कि अखिलेश यादव को यह घोषणा करनी चाहिए कि उनकी पार्टी सत्ता में आए या न आए, वे उत्तर प्रदेश में किसी मुस्लिम चेहरे को ही मुख्यमंत्री बनाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ