Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Monkey Attack: अलीगढ़ में बंदरों ने युवक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका! सिर के बल गिरा और… Video

अलीगढ़ से अनिल चौधरी की रिपोर्टः Monkey Attack: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से बंदरों के आतंक की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां घर की दूसरी मंजिल पर एक युवक पर बंदरों ने हमला (Monkey Attack) कर दिया। इस कारण युवक छत से सिर के बल सीधे नीचे आ गिरा। […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Jan 23, 2023 11:00
Monkey attack

अलीगढ़ से अनिल चौधरी की रिपोर्टः Monkey Attack: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले से बंदरों के आतंक की एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां घर की दूसरी मंजिल पर एक युवक पर बंदरों ने हमला (Monkey Attack) कर दिया। इस कारण युवक छत से सिर के बल सीधे नीचे आ गिरा। अस्पताल में कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

और पढ़िए –सिंगरौली पहुंचे राजनाथ सिंह, मिली बड़ी सौगात, रक्षामंत्री और CM ने दोना पत्तल में किया भोजन

---विज्ञापन---

किसी काम से छत पर गया था माजिद

जानकारी के मुताबिक घटना अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली इलाके की है। युवक का नाम माजिद अली था। बताया गया है कि माजिद किसी काम से अपने घर की दूसरी मंजिल की छत पर गया था। जहां बंदरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक छत से नीचे गिर गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि छत पर एक दर्जन से ज्यादा बंदर थे।

इलाके में मचा हड़कंप, दौड़े लोग

हादसे के बाद परिवार और आसपास के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र स्थित शीशे वाली मस्जिद के पास रहने वाले शादाब ने बताया कि हम लोग नीचे बैठे थे। तभी शोर मचा कि बंदरों की घुड़की के चलते कोई नीचे गिर गया है। मौके पर पहुंचे तो माजिद लहूलुहान हाल में पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि माजिद सिर के बल गिरा था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में CM योगी बोले- UP के 4 शहरों में होंगे G20 के कार्यक्रम, ये मौका न चूकें…

रोजाना किसी न किसी पर करते हैं हमला

घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शादाब ने बताया कि ने माजिद के मामू हैं। उन्होंने बताया कि इस इलाके में बंदरों का काफी आतंक है। रोजाना किसी न किसी पर हमला करते हैं। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। बंदर अब ज्यादा उग्र होते जा रहे हैं।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 22, 2023 06:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.