पुलिस कस्टडी में लंगड़ाता दिखा मौलाना अब्दुल सलीम, सीएम योगी की मां पर की थी अभद्र टिप्पणी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना को पुलिस ने पकड़ लिया है. यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत आरोपी मौलाना अब्दुल सलीम को बिहार से गिरफ्तार कर बहराइच की अदालत में पेश किया. जहां से मौलाना को जेल भेज दिया गया है. इस दौरान पुलिस कस्टडी में मौलाना लंगड़ाता हुआ नजर आया.

up police

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना को पुलिस ने पकड़ लिया है. यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत आरोपी मौलाना अब्दुल सलीम को बिहार से गिरफ्तार कर बहराइच की अदालत में पेश किया. जहां से मौलाना को जेल भेज दिया गया है. इस दौरान पुलिस कस्टडी में मौलाना लंगड़ाता हुआ नजर आया.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बिहार के रहने वाले मौलाना अब्दुल सलीम ने सीएम योगी और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणियां की थीं. जैसे ही उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हिंदू संगठनों और आम जनता में भारी आक्रोश फैल गया. उत्तर प्रदेश के बहराइच सहित कई अन्य जिलों में मौलाना के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे.

विज्ञापन

STF ने की कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद इसकी गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने एसटीएफ को मामले की जांच सौंपी थी और आरोपी की तलाश में लगाया था. तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने बिहार में छापेमारी कर अब्दुल सलीम को धर दबोचा. सोमवार को एसटीएफ ने उसे बहराइच की नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया. बहराइच में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने 8 मार्च को इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी, जिस पर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी.

बहराइच पहुंचते ही सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा और कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने आरोपी मौलाना से बंद कमरे में करीब 30 मिनट तक गहन पूछताछ की. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस अपमानजनक कृत्य के पीछे क्या कोई बड़ी साजिश थी या फिर किसी संगठन का हाथ था. पूछताछ के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया.

विज्ञापन

बाबा के बदले सुर

आरोपी मौलाना ने उत्तर प्रदेश के सीएम और पुलिस प्रशासन ने माफी मांगी है.

पुलिस प्रशाशन ने दी सख्त चेतावनी

सीओ नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों या उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. सोशल मीडिया सेल लगातार ऐसी पोस्ट्स पर नजर रख रही है. आरोपी को जेल भेजे जाने के बाद पुलिस अब इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है ताकि उसे कड़ी सजा दिलाई जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ