एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान से आया Mayday Call, ऑक्सीजन मास्क गिरने से घबराए यात्री; लखनऊ में हुई लैंडिंग

हवाईअड्डे पर फायर, मेडिकल एवं रेस्क्यू टीमें पहले से तैयार खड़ी थीं. सभी 148 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित उतारे गए और टर्मिनल-3 में ले जाए गए. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं लगी.

air india express plane Express flight
विज्ञापन

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उस समय फुलटाइम इमरजेंसी घोषित कर गई जब ग्राउंड सपोर्ट स्टाफ को एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से एक ‘मेडे कॉल’ मिला. एआई एक्सप्रेस का विमान आईएक्स-1523 बागडोगरा से दिल्ली जा रहा था. विमान अम्बेडकर नगर जिले के घाघरा नदी के ऊपर 36,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था, तभी केबिन के एवियोनिक पैनलों से धुएं का संदेह होने पर पायलटों ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया. सावधानी के तौर पर मेडे कॉल के साथ ही ऑक्सीजन मास्क गिरा दिए गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.

घटना दोपहर करीब चार बजकर 58 मिनट पर घटी. पायलटों ने केबिन में धुएं की आशंका जताई, जिसके जवाब में आपात प्रक्रिया शुरू हो गई. यात्रियों ने बताया कि ऑक्सीजन मास्क का अचानक गिरना और मेडे कॉल सुनते ही भय का माहौल बन गया. केबिन क्रू ने शांतिपूर्वक यात्रियों को मास्क लगाने का निर्देश दिया और सुरक्षित लैंडिंग का आश्वासन दिया. विमान को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया, जहां शाम पांच बजकर 17 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई.

विज्ञापन

हवाईअड्डे पर फायर, मेडिकल एवं रेस्क्यू टीमें पहले से तैयार खड़ी थीं. सभी 148 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित उतारे गए और टर्मिनल-3 में ले जाए गए. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं लगी. एयरपोर्ट फायर विभाग एवं तकनीकी टीमों ने विमान की गहन जांच की, लेकिन धुआं या आग का कोई निशान नहीं मिला. फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर विमान को ग्राउंड कर दिया गया है. यह तभी उड़ान भर सकेगा जब विस्तृत तकनीकी जांच एवं एयरवर्थीनेस सर्टिफिकेट जारी हो जाएगा.

यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों पर भेजा गया, जबकि कुछ को रात गुजारने के लिए होटलों में स्टे दिया गया है और अगली फ्लाइट्स की बुकिंग का आश्वासन दिया गया. ट्रैवलर हेमरॉन माइकल ने सोशल मीडिया पर मास्कों की फोटो शेयर कर यात्रा व्यवस्था पर नाराजगी जताई. लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने कहा कि ऐसी स्थितियों में सतर्कता प्रक्रियाएं यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ