UP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 27 IPS सहित 13 जिलों के कप्तानों का तबादला; देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सोमवार को IPS अफसर की बड़ी तबादला सूची जारी की है. इस फेरबदल में 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है, जिसमें शाहजहांपुर, रामपुर, फिरोजाबाद, बहराइच और जालौन जैसे अहम जिले शामिल हैं.

IPS transfer

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सोमवार को IPS अफसर की बड़ी तबादला सूची जारी की है. इस फेरबदल में 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है, जिसमें शाहजहांपुर, रामपुर, फिरोजाबाद, बहराइच और जालौन जैसे अहम जिले शामिल हैं.

विज्ञापन

अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद और हमीदपुर की एसपी दीक्षा शर्मा को लखनऊ में डीसीपी बनाकर भेजा गया है, जिससे राजधानी की कानून-व्यवस्था को नई मजबूत मिली है.

विज्ञापन

आईजी ट्रेनिंग रहे चंद्र प्रकाश को अब सुरक्षा जैसे अहमविभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, जालौन के एसपी दुर्गेश कुमार अब अयोध्या में नवगठित SSF (Special Security Force) की कमान संभालेंगे.

युवाओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

मिली जानकारी के अनुसार, शक्ति मोहन अवस्थी (महाराजगंज), आकाश पटेल (चंदौली) और सत्यनारायण प्रजापत (कौशांबी) जैसे अधिकारियों को नई जिला कमान सौंपी गई है.

विज्ञापन

इन जिलों में हुआ बदलाव

इसके अलावा शाहजहांपुर, रामपुर, बहराइच और फिरोजाबाद जैसे संवेदनशील जिलों में नए कप्तानों की तैनाती से चुनावी और कानूनी-व्यवस्था को संतुलित करने की कोशिश की गई है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ