तलाक मिलने पर अनोखा जश्न! 'मुक्ति' मिलते ही की 9KM की दंडवत यात्रा, देवी को कहा शुक्रिया; देखें VIDEO

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक युवक ने तलाक के बाद देवी को धन्यवाद देने के लिए 9 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा की. ये अनोखी घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.

UP News

Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद अनोखी घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने तलाक के बाद खुशी मनाने के लिए कोई पार्टी नहीं की, बल्कि देवी का शुक्रिया अदा करने के लिए 9 किलोमीटर लंबी ‘दंडवत यात्रा’ पूरी की. इस घटना ने पूरे इलाके में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जानकारी के मुताबिक, युवक पिछले कुछ समय से अपने मैरिड लाइफ में चल रही दिक्कतों से परेशान था. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगातार लड़ाईयां होती रहीं, जिससे उसका मानसिक तनाव बढ़ता गया. इसी बीच उसने एक मंदिर में जाकर देवी से मन्नत मांगी कि अगर उसे इस रिश्ते से छुटकारा मिल जाता है, तो वो दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत, कमरे में मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव

विज्ञापन

आसान नहीं है दंडवत यात्रा

समय के साथ युवक को तलाक मिल गया और उसकी मन्नत पूरी हो गई. इसके बाद उसने अपने वचन को निभाने का फैसला किया. युवक ने सुबह बिना कुछ खाए-पीए अपनी यात्रा शुरू की और करीब 9 किलोमीटर की दूरी दंडवत करते हुए तय की. ये यात्रा करीब 12 घंटे तक चली, जो शारीरिक रूप से बेहद कठिन मानी जाती है. दंडवत यात्रा एक धार्मिक परंपरा है, जिसमें व्यक्ति जमीन पर पूरी तरह लेटकर, फिर उठकर आगे बढ़ता है और इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराता है. इस तरह की यात्रा श्रद्धा और संकल्प का प्रतीक मानी जाती है.

देवी माता का किया शुक्रिया

यात्रा के दौरान युवक अकेला नहीं था. उसके परिवार के सदस्य और गांव के लोग भी उसके साथ चलते रहे और देवी के जयकारे लगाते रहे. इससे पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह देखने को मिला. आखिरकार शाम के समय युवक मंदिर पहुंचा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवी को धन्यवाद दिया. इस घटना ने समाज में रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है. जहां आमतौर पर तलाक को दुखद घटना माना जाता है, वहीं इस युवक ने इसे अपने जीवन में राहत और नई शुरुआत के रूप में देखा. कुछ लोग इसे आस्था और विश्वास का उदाहरण मान रहे हैं, तो कुछ इसे मॉडर्न रिश्तों की बदलती सोच से जोड़कर देख रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ