मेरठ में हुई अनोखी चोरी, 10 लाख के कबूतर उड़ाए; छत पर चढ़ने का चोरों ने अपनाया ये तरीका

Meerut Pigeon Theft News: मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। व्यापारी के घर से चोरों ने 400 विदेशी कबूतर चुरा लिए।

Meerut Pigeon Theft News

Meerut Pigeon Theft News

विज्ञापन

Meerut Pigeon Theft News: मेरठ में लाखों रुपए की कीमत के 400 कबूतर चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां 400 कबूतर चोर चोरी करके ले गए। कबूतरों के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस चोरी करने वालों की तलाश में जुटी है। अब तक आपने सुना होगा कि चोर घर से कुछ कीमती चीज चुराकर ले जाते हैं लेकिन मेरठ में चोरों ने गजब कारनामा किया। उन्होंने एक घर की छत से 400 कबूतर चोरी कर ले गए। बता दें, इन कबूतरों की कीमत लगभग 10 लाख से ऊपर बताई जा रही है। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पड़ोसी के मकान में रखी निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

इलाके के रहने वाले हाजी कय्यूम पिछले लगभग 20 सालों से कबूतर पालने का व्यापार कर रहे हैं। बीती रात चोरों ने बगल के मकान में रखी चहली-बल्ली को सीढ़ी बनाकर छत तक पहुंचे। वहां पाले गए सभी कबूतरों को चुरा कर ले गए। सोमवार सुबह जब कय्यूम अपने कबूतरों को दाना डालने छत पर गए, तो उन्हें एक भी कबूतर नहीं मिला।

विज्ञापन

कबूतर चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कय्यूम के मुताबिक, इन विदेशी नस्ल के कबूतरों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये से भी ज्यादा है। एक कबूतर की कीमत लगभग 50 हजार तक की भी है।

विज्ञापन

वहीं, इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि थाना क्षेत्र लिसाड़ी गेट पर लिसाड़ी गांव पड़ता है। जहां हाजी कय्यूम नाम के व्यक्ति के द्वारा एक सूचना दी गई है। जिसमें बताया गया कि उनके पास करीब 400 कबूतर थे जो किसी ने चोरी कर लिए हैं। पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन

क्या अश्लील विडियो प्रसारित करने के लिए यू-ट्यूब पर भी एक्शन होना चाहिए?

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  ‘आचमन के साथ नहाने लायक भी है संगम का पानी’, महाकुंभ को लेकर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ