UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार, 12 जिलों में बढ़ेगी ठंड, पढ़िए IMD का अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आने वाले कई दिनों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भी अपडेट दिया है। आज भी कई जगह पर बारिश होने की संभावना है।

UP Weather Update
विज्ञापन

UP Weather Update: 12 नवंबर 2024 को लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिन में धूप रहेगी, रात में तापमान गिरेगा। जो 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच सकता है। तापमान में गिरावट से शाम को थोड़ी ठंडक महसूस होगी। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट 11, 12 और 12 नवंबर के लिए जारी किया गया है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

12 नवंबर 2024 को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। आईएमडी ने ये बारिश का अलर्ट आने वाले दिनों के लिए जारी किया है। यानी 12, 13 और 14 नवंबर को प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा 15 नवंबर को कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2°C से 3°C तक गिर सकता है।

विज्ञापन

आज होगी बारिश?

प्रदेश में सभी को सर्दी का इंतजार है, केवल एक बारिश के बाद मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए मौसम विभाग ने कई दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया। जिसमें 12 नवंबर को भी कई जगह पर बारिश की संभावना है। हालांकि ज्यादातर जगह पर मौसम शुष्क ही रहेगा। इस दौरान कई जगह पर सुबह में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 13, 14, 15 और 16 नवंबर के लिए अपडेट जारी करते हुए कहा कि इन दिनों में भी मौसम ज्यादातर जगह पर साफ रहेगा।

कितना रहा तापमान?

प्रदेश में अभी तापमान में ज्यादा कमी दर्ज नहीं की जा रही है। राज्य में कई जगह 28℃ से 33℃ के बीच अधिकतम तापमान रहा। इसकी वजह से दिन के समय मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। अधिकतम तापमान का बात करें तो इस दौरान लखीमपुर खीरी और फतेहगढ़ में सबसे कम 28℃, चुर्क और फतेहपुर में अधिकतम तापमान 29.6℃, प्रयागराज, 33℃, बांदा, 33℃ और आगरा में 33℃ तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ