यूपी-बिहार में कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, मौसम विभाग का कोहरे और बारिश पर लेटेस्ट अपडेट

Bihar Weather Forecast: यूपी-बिहार में मौसम अब धीरे-धीरे करवट बदलने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

UP-Bihar Weather Update

UP-Bihar Weather Update

विज्ञापन

UP Weather Update: उत्तर भारत के दो राज्यों यूपी और बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी अभी पूरी तरह से ठंड नहीं पड़ रही है। हालांकि पश्चिमी यूपी में सुबह-शाम ठंड महसूस की जा सकती है। ठंड का हल्का असर अब नजर आने लगा है। सुबह-शाम बाइक सवार लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा सकता है। हालांकि यूपी-बिहार में दिन में अभी भी लोगों को पंखे चलाने पड़ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में 15 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। विभाग के अनुसार इस साल का नवंबर अब तक सबसे गर्म रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे का असर देखा जा सकता है। तराई बेल्ट में एक दो जगह पर कोहरे का असर दिख सकता है। पूर्वी यूपी केे भी कई जिलों में कोहरे का असर देखा जा सकता है। हालांकि कड़ाके की ठंड के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार 15 नवंबर के बाद ठंड का असर दिख सकता है।

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में गिरावट

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री के बीच रिकाॅर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अयोध्या में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, कानपुर शहर में 17.6 डिग्री, मेरठ में 17.2 डिग्री और नजीबाबाद में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

बिहार में 21 नवंबर के बाद ठंड की दस्तक

उधर बिहार में भी ठंड अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है। हालांकि रातें जरूर ठंडी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक मौसम साफ रहेगा, हालांकि तापमान में गिरावट नहीं होगी। दिन में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। सुबह-शाम की ठंड अब कई जिलों में असर दिखाने लगी है। राजधानी पटना में भी लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा सकता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो 21 नवंबर से सुबह-शाम की ठंड महसूस होने लगी है। पटना में सुबह-शाम कोहरे की चादर बिछी रहती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ