UP News: आगरा में दर्दनाक हादसा; स्कूल बस का इंतजार कर रहे छह बच्चों को कार ने कुचला, 2 की मौत

UP News, Agra News, Dauki Accident, Uttar Pradesh News
विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के डौकी थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे छह स्कूली बच्चों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क किनारे खड़े थे बच्चे

जानकारी के मुताबिक हादसा डौकी थाना क्षेत्र के बांसमहापत गांव के पास हुआ। यहां सुबह करीब 8 बजे कुछ बच्चे सड़क के किनारे खड़े होकर अपने स्कूल की बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने छह बच्चों को कुचल दिया। जबकि कुछ बच्चे टक्कर के दौरान दूर जा गिरे। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन

गुस्साए गांव वालों ने सड़क पर लगाया जाम

हादसे के बाद मौके पर गांव वाले इकट्ठा हो गए। सूचना पर थाना पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस वालों की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। बताया गया है कि बच्चे इलाके के स्प्रिंग फील्ड स्कूल में पढ़ते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ