हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'आपने अभी तक एक्शन क्यों नहीं लिया?' जब अचानक कंट्रोल रूम पहुंचे यूपी के ऊर्जा मंत्री, मचा हड़कंप

यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा कंज्यूमर्स की शिकायतों के समाधान के लिए बने 1912 कॉल सेंटर का अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। वहीं, मंत्री के सामने ही बहराइच एक कस्टमर की कॉल आई। वहां से कस्टमर ने बताया कि लाइनमैन ने मेरी बिजली काट दी। पढ़ें पूरा मामला मनोज पांडेय की रिपोर्ट में…

विज्ञापन

एक तरफ यूपी भीषण बिजली कटौती से जूझ रहा है और कई जगह लोगों में बिजली की खराब व्यवस्था को लेकर आक्रोश है। वहीं, अचानक हो रही बारिश के बीच में ही ऊर्जा मंत्री अपने आवास से बिना सुरक्षा और बिना स्कोर्ट के ही 1912 के केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। 1912 के कर्मियों को जैसे पता चला की ऊर्जा मंत्री आए हैं, तो वहां अफरा तफरी मच गई। हर कोई इस बात से भी हैरान था कि ऊर्जा मंत्री बिना सुरक्षा बिना प्रोटोकॉल के पहुंच गए। मंत्री ने एक-एक कमरे में जाकर शिकायतों को खुद सुना और देखा। इस दौरान 1912 के कर्मचारी ने उपभोक्ता से फोन कॉल पर बातचीत के दौरान लाइनमैन 2000 रुपये की घूस मांगने की शिकायत मिली। मंत्री ने तत्काल प्रबंध निदेशक को फोन मिलाकर जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

क्या है पूरा मामला?

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बीते शुक्रवार 1912 कॉल सेंटर का अचानक ही निरीक्षण कर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने वहां काम कर रहे अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। हर कंज्यूमर की शिकायतों का समाधान पहले करें। कॉल सेंटर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि प्रदेश में बिजली की व्यवस्था सही तरह से चले और उपभोक्ता को हर तरह से संतुष्टि मिले, उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण हो। इसलिए हेल्पलाइन ‘1912’ के लखनऊ स्थित सेंटर का निरीक्षण किया। मंत्री का यह डेढ़ महीने के अंदर दूसरा निरीक्षण था। गौरतलब है, ऊर्जा मंत्री कई दिनों से अपने ही विभाग के अधिकारियों को टाइट करते हुए दिख रहे हैं। इस बीच उन्होंने लापरवाही के आरोप में कई अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी की है।

विज्ञापन

एके शर्मा ने लगाई क्लास

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जब कॉल सेंटर का निरीक्षण कर रहे थे, तब उनके सामने ही बहराइच एक कस्टमर की कॉल आई। जिसमें उसने बताया कि लाइनमैन ने मेरी बिजली काट दी। वहीं लाइनमैन को जब बिजली सही करने को बिजली सही करने के लिए बोला गया। उसने लाइट ठीक करने की एवज में 2000 घूस की मांग कर डाली। उस पर गुस्साए अरविंद कुमार शर्मा ने लाइनमैन पर कहीं कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रबंध निदेशक को फटकार भी लगाई है। उन्होंने कहा कि आपने अब तक इस मामले में कुछ क्यों नहीं किया है। पहली बात यह है कि शिकायत पर क्यों एक्शन नहीं हुआ। इस मामले में मेरे कहने की जरूरत क्यों पड़ी। दूसरी बात ये कि इतने कर्मचारr जब एक ही समस्या को सुन रहे हैं और वहीं समस्या फिर भी दिख रही है, तो क्या आपने देखा। आपको तो देखना चाहिए था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 1779 वाहन चालकों के काटे चालान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola