गाजियाबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 1779 वाहन चालकों के काटे चालान

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस द्वारा हाल ही में शहर भर में अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। एक बार फिर गाजियाबाद कमिश्नरेट के ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस ने 44 स्थान पर चेकिंग करते हुए 1779 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस

गाजियाबाद पुलिस

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस द्वारा लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में गाजियाबाद पुलिस ने शहर भर में अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी एक बार फिर गाजियाबाद कमिश्नरेट के ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस ने 44 स्थान पर चेकिंग करते हुए 1779 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है और चालान काटे गए हैं।

ट्रांस हिंडन जोन के 44 स्थानों पर की गई चेकिंग

Advertisment

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के ट्रांस हिंडन जोन में सभी थाना क्षेत्र में 44 स्थान पर ट्रैफिक नियमों के नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट लगाए चलने वाले, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले, बिना नंबर प्लेट लगाए वाहनों को लेकर चलने वाले, गलत दिशा से आने वाले 3542 वाहन चालकों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने कुल 1779 वाहनों चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे हैं।

जोन के सभी थाना क्षेत्रों में कुल 3542 वाहन चालकों की चेकिंग की
गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन जोन के कौशांबी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने 695 वाहन चालकों की चेकिंग की। जिनमें से 384 वाहनों चालकों के चालान काटे गए। इसके अलावा साहिबाबाद थाना क्षेत्र में 685 वाहन चालकों की चेकिंग की गई और 355 वाहन चालकों के चालान काटे गए। वहीं इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कुल 389 वाहन चालकों की चेकिंग की गई, जिसमें से 275 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। वही लिंक रोड थाना क्षेत्र में 446 लोगों की चेकिंग की गई, जिनमें से 247 वाहन चालकों के चालान काटे गए। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 290 वाहन चालकों की चेकिंग में 159 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसी तरह खोड़ा थाना क्षेत्र में 547 लोगों की चेकिंग के बाद 149 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ