Turkey Earthquake Update: वाराणसी के तुर्की भेजी गई 51 सदस्यीय NDRF की टीम, डॉग स्क्वॉड भी रवाना

Turkey Earthquake Update NDRF team and dog squad go to Turkey from Varanasi uttar pradesh
विज्ञापन

Turkey Earthquake Update: तुर्की और सीरिया भूकंप से तबाह हो चुके हैं। हर ओर मातम ही मातम पसरा है। देश की सुरक्षा और रेस्क्यू एजेंसियां राहत कार्य में जुटी है। ऐसे में भारत की ओर से भी तुर्की (Turkey Earthquake Update) के लिए मदद भेजी गई है। बुधवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिले से NDRF की 51 को तुर्की के लिए रवाना किया गया है।

डॉग स्क्वॉड और राहत कार्य सामग्री भी भेजी गई

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट अभिषेक कुमार राय ने बताया कि वाराणसी से एनडीआरएफ की 51 सदस्यीय टीम बचाव अभियान के लिए भूकंप प्रभावित तुर्की के लिए रवाना हो रही है। टीम के साथ डॉग स्क्वायड और सभी आवश्यक उपकरण व सामग्री है।.

विज्ञापन

भारत से पूर्व में भी भेजी गई हैं टीमें

बता दें कि इससे पहले भी भारत की ओर से NDRF की टीमें भेजी गई हैं। डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार ने बताया था कि टीम में 47 एनडीआरएफ कर्मी और तीन वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। पहली टीम के रवाना होने के बाद दूसरी टीम भी जल्द भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर तुर्की में रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

तुर्की के राजदूत ने की भारत की सराहना

इसी बीच तुर्की के भारत में राजदूत ने कहा कि भूकंप के बाद शुरुआती घंटों में हमें विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड के साथ खोज और बचाव दल की सबसे ज्यादा जरूरत थी। ऐसे वक्त में भूकंप के कुछ घंटों बाद ही भारत की ओर से तुर्की को दी गई मदद की हम सराहना करते हैं। हम दोस्त के लिए ‘दोस्त’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मैं कहूंगा कि जरूरत में काम आने वाला दोस्त ही सच्चा दोस्त होता है। दोस्त ही एक-दूसरे की मदद करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ