नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा

उत्तर प्रदेश के सबसे ऊंची बिल्डिंग से कूदकर एक युवक ने सुसाइड किया है. युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर मौत को गले लगाया और इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उसके शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे.

suicide | noida | supernova society

युवक ने बीते दिन सोसाइटी में कमरा लिया था और आज सुसाइड कर लिया. Credit- ScreenGrab

विज्ञापन

दिल्ली से सटे नोएडा शहर में सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में आज हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई. क्योंकि सोसाइटी में एस्पायर टावर की 43वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने जान दे दी है. वहीं इतनी ज्यादा ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के शव के भी टुकड़े-टुकड़े हो गए थे. बताया जा रहा है कि युवक ने एक दिन पहले ही बिल्डिंग में कमरा लिया था और आज सुबह लोगों ने उसे बिल्डिंग की रेलिंग से लटके हुए देखा. नीचे खड़े लोग वीडियो बनाने लगे, लेकिन अचानक युवक नीचे कूद गया और यह देखकर नीचे खड़े लोगों में चीख पुकार और अफरा तफरी मच गई.

शव को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

बता दें कि नोएडा के सेक्टर-94 में बनी सुपरनोवा बिल्डिंग को उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची बिल्डिंग कहा जाता है, लेकिन सुसाइड करने के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चली है. मृतक की शिनाख्त संभव जैन के रूप में हुई है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने ही एंबुलेंस टीम को मौके पर बुलाकर सामने खड़े होकर शव को टुकड़ों को समेटा और मोर्चरी में भिजवाया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अलग-अलग एंगल से की जाएगी, ताकि पता चले कि संभव ने पारिवारिक विवाद के चलते सुसाइड किया या कोई और मामला था.

विज्ञापन

एक दिन पहले ही संभव जैन ने लिया था कमरा

पुलिस के अनुसार, बिल्डिंग में जाकर जांच करने पर पता चला कि मृतक सुपरनोवा के AIR BNB में रुका हुआ था और एक दिन पहले ही आया था. सोशल मीडिया पर 43वीं मंजिल से उसके कूदने का वीडियो भी वायरल हुआ है, जो देखने में डिस्टर्ब करने वाला है. लेकिन वीडियो को देखकर समझ जाएंगे की युवक की मौत कितनी भयानक होगी. शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी को सुसाइड की वजह बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है, ताकि सुसाइड से पहले संभव जैन की गतिविधि को ट्रैक किया जा सके और सुसाइड की कड़ियों को जोड़ा जा सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ