'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान

Rasik Dulari Sharan Death: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से जुड़ी कई बातें सोशल मीडिया पर चल रही है, ऐसे में अब आश्रम की तरफ से जांच पूरी होने तक किसी भी अफवाह पर ध्या न देने की अपील की है.

X (@Ashu9621101476 ) Instagram (shri_prema_ad_ji_maharaj )

प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी Photo-X/@Ashu9621101476 and Instagram/shri_prema_ad_ji_maharaj)

विज्ञापन

Premanand Maharaj’s Disciple Deepak Lodhi Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के 8 दिन बाद श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट की तरफ से सार्वजनिक बयान जारी किया गया है. ट्रस्ट ने घटना पर दुख जताते हुए श्रद्धालुओं और आम लोगों से सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है. ये बयान 3 अक्टूबर को जारी किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर भी सामने आया है.

‘पुलिस का पूरा सहयोग’

प्रेमानंद महाराज के ट्रस्ट ने अपने बयान में कहा कि घटना की जांच पुलिस प्रशासन की तरफ से की जा रही है और निष्पक्ष जांच में आश्रम की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है. ट्रस्ट का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े असल तथ्यों की स्थिति साफ हो सकेगी. गौरतलब है कि रसिक दुलारी शरण का असली नाम दीपक लोधी है.

विज्ञापन

जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील

आश्रम के बयान में श्रद्धालुओं, साधकों और आम लोगों से अपील की गई है कि जांच पूरी होने तक किसी भी अपुष्ट जानकारी, अफवाह या अनुमान के आधार पर बयान देने और प्रचार करने से बचें. ट्रस्ट ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से पूज्य महाराज या आश्रम की छवि प्रभावित हो सकती है.

विज्ञापन

कब हुई थी मौत?

रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की 25 सितंबर 2026 को हुई मौत के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर अलग-अलग दावे और चर्चाएं सामने आई थीं. इन्हीं के बीच ट्रस्ट ने लोगों से संयम बनाए रखने और आधिकारिक जांच के निष्कर्ष का इंतजार करने को कहा है.

यह भी पढ़ें- Premanand Maharaj: ऑफिस में छुट्टी के लिए झूठ बोलना पाप है या नहीं? प्रेमानंद महाराज से जानिए जवाब


परिवार के प्रति जताई संवेदना

ट्रस्ट ने रसिक दुलारी शरण के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है. बयान में कहा गया कि ट्रस्ट परिवार के दुख में उनके साथ खड़ा है.ट्रस्ट ने दोहराया कि घटना की असल हालात का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि तब तक किसी भी इसे दावे से बचें जिसे पुलिस ने कंफर्म नहीं किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ