Taj Mahal Night View: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल को देखते के लिए देश-दुनिया से लोग यहां आते हैं। प्रेम कहानी के इस प्रतीक को देखने के लिए लोगों में अलग ही उत्साह होता है। पर क्या आपको पता है कि रात की चांदनी में ताज की खूबसूरती कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। एएसआई ने अब चांदनी रात में ताज के दीदार के लिए टिकटिंग की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।
एएसआई की वेबसाइट से कराएं बुक
एक रिपोर्ट के अनुसार, रात के समय ताजमहल को देखने वाले लोग अब ऑनलाइन टिकट करा सकते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सोमवार को इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा अपनी वेबसाइट – asi.paygov.org.in पर उपलब्ध करा दी है। इससे यहां आने वाले लाखों पर्यटकों को लाभ होगा।
अपने शहर से ही बुक करा सकेंगे टिकट
आगरा सर्कल के अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने बताया कि रात में ताज को देखने के लिए टिकट बुक करने की ऑफलाइन प्रणाली (टिकट विंडो) जल्द ही बंद कर दी जाएगी। विशेष रूप से अलग-अलग राज्यों से आने वालों को सुविधा देने के लिए नई ऑनलाइन प्रणाली शुरू की गई है। देश या विदेश के किसी भी हिस्से में रहकर इसकी सेवा ली जा सकती है।
पहले काउंटर से मिलता था टिकट
जानकारी के मुताबिक अब तक ताजमहल के रात में दीदार के लिए टिकट एक दिन पहले एएसआई कार्यालय में स्थित काउंटर से खरीदना पड़ता था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल नवंबर में अपने 2004 के आदेश को संशोधित किया और 2019 में आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन (ADF), एक नागरिक मंच की ओर से दायर अर्जी के बाद मकबरे के रात में दीदार के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की अनुमति दी।
पर्यटकों को होगी सुविधा, बढ़ेगी आमदनी
वरिष्ठ वकील और एडीएफ सचिव केसी जैन ने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा कि रात में ताज को देखने के लिए नई ऑनलाइन प्रणाली ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करेगी। एएसआई के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इस प्रक्रिया से पर्यटक आगरा में बिना रुके टिकट बुक करा सकेंगे और लंबी कतारों में खड़े होने से भी बच सकेंगे।
ये हैं नाइट विजिट की टिकट दरें
- 510 रुपये भारतीय और शॉर्क देशों
- 750 रुपये विदेशियों के लिए
50-50 के आठ ग्रुप भेजे जाते हैं अंदर
बता दें कि ताजमहल का हर माह करीब एक हफ्ते तक रात में दीदार कराया जाता है। यानी पूर्णिमा से तीन दिन पहले और तीन दिन बाद कर यह सुविधा चलती है। निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, रात 8:30 बजे से 12:30 बजे तक 50-50 पर्यटकों के आठ ग्रुपों को ताज महल में प्रवेश कराया जाता है। प्रत्येक स्लॉट 30 मिनट की अवधि का होगा।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
19 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
21 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
23 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines