IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा? नोट कर लें पूरा शेड्यूल

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबले जीत लिए हैं. भारत अब तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा. आइए जानते हैं कि ये मैच कब और कहां खेला जाएगा.

IND vs NZ

जानें भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे T20I से जुड़ी डिटेल्स (Photo: ANI)

IND vs NZ, 3rd T20I Match: भारतीय टीम की न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत जबरदस्त रही है. पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है. पहले दो मैचों में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात दी. भारत के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा. दूसरे टी20 में जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे. उन्होंने नाबाद 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. खैर अब तीसरे टी20 की बारी है. भारत इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम का मनोबल काफी ऊंचा है. आइए भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

IND vs NZ तीसरा T20I मैच कब होगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 देखने के लिए फैंस का ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 27 अक्टूबर को अब दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी. दोनों टीमों के पास तैयारी के लिए करीब दो दिन हैं. इस बार न्यूजीलैंड जरूर वापसी की कोशिश करेगा. अगर तीसरा मुकाबला भी न्यूजीलैंड हार जाती है तो फिर टीम के ऊपर सवाल खड़े हो सकते हैं. न्यूजीलैंड की टीम का अभी तक प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.

विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले दोनों टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेले गए थे. तीसरे टी20 का वेन्यू अब बदल गया है. दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच हेनरी स्टेडियम के वेलिंगटन स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड के लोकल टाइमजोन के हिसाब से मुकाबला शाम 8:00 बजे शुरू होगा.

कहां देख पाएंगे तीसरा टी20?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 इंटरनेशनल मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. इंग्लिश, हिंदी और अन्य भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा. वहां पर फैंस फ्री में इस मुकाबले को देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने किया टीम में बदलाव

पहले दो टी20 हारने बाद न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड में बदलाव कर दिया है. तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे T20I मैच में मौजूद नहीं रहेंगे. मैट हेनरी को भी आराम दे दिया गया है. अब वो सीधे वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 4 नवंबर को खेला जाएगा. काइल जैमीसन तीसरे T20I मैच में रहेंगे लेकिन वो चौथे और पांचवें T20I मैच से बाहर हो गए हैं. ब्लेयर टिकनर को भी टीम में शामिल कर लिया गया है. वो अगले तीन मैचों के लिए टीम के साथ रहेंगे. इनके अलावा जोश क्लार्कसन चौथे और पांचवें T20I के लिए टीम के साथ जुड़ने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: NZ A vs IND A: देवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ