Railway New Rule: ड्यूटी के दौरान घायल होने पर आसानी से मिलेगी छुट्टी और इलाज, गवाहों की शर्त खत्म, नया न‍ियम लागू

Railway Employee Relief Rules 2026: ड्यूटी के दौरान घायल होने वाले रेलकर्मियों को अब आसानी से छुट्टी और इलाज मिलेगा. बनारस डीआरएम ने गवाहों की शर्त खत्म की और IOD फॉर्म तुरंत देने का आदेश दिया.

railwa news

नए न‍ियमों के तहत ड्यूटी के दौरान चोट लगने पर रेलकर्मियों को आसानी से अब छुट्टी म‍िल सकेगी. (Photo - AI)

रेलवे में नौकरी करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी राहत वाली खबर है. अब ड्यूटी के दौरान अगर कोई हादसा होता है, तो इलाज और छुट्टी के लिए भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी. वाराणसी (बनारस) रेल मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस (NERMC) की मांग पर संज्ञान लेते हुए इस संबंध में एक कड़ा और स्पष्ट आदेश जारी किया है. नए नियमों के तहत अब निगरानी अधिकारी (Supervising Officer) अपने घायल कर्मचारी को तुरंत IOD (Injury On Duty) फॉर्म उपलब्ध कराने के लिए बाध्य होंगे. जान‍िये इस नए आदेश से रेलकर्मियों को क्या-क्या बड़े फायदे मिलेंगे.

विज्ञापन

क्या है IOD और कैसे मिलेगा लाभ?

रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार, अगर कोई कर्मचारी घर से ड्यूटी के लिए निकलता है या ड्यूटी खत्म करके वापस घर लौट रहा होता है और उस दौरान कोई हादसा हो जाता है, तो उसे ड्यूटी के दौरान दुर्घटना (Injury On Duty) ही माना जाता है. IOD के तहत मिलने वाले मेडिकल अवकाश (Sick Leave) को कर्मचारी की जमा छुट्टियों (Earned Leave/LAP) में से नहीं काटा जाता है. यानी उसकी पुरानी छुट्टियां सुरक्षित रहती हैं और इलाज के दौरान का पूरा वेतन व सुविधाएं मिलती हैं.

विज्ञापन

अब गवाहों की जरूरत नहीं:
पहले IOD फॉर्म की प्रक्रिया पूरी करने और हादसे को साबित करने के लिए दो गवाहों (Witnesses) की जरूरत पड़ती थी, जिससे कर्मचारियों को काफी परेशानी होती थी. नए आदेश के तहत अब दो गवाहों वाली शर्त को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है.

अधिकारियों के लिए सख्त निर्देश, कर्मचारियों को चेतावनी
नए आदेश के मुताबिक, निगरानी अधिकारी घायल रेलकर्मी को IOD फॉर्म देने में कोई टालमटोल या देरी नहीं कर सकेंगे. रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे हादसे से जुड़ी बिल्कुल सटीक और सही जानकारी दर्ज करें. गलत या झूठी जानकारी देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ