पुराना स्वेटर छोटा हो गया या पहनने लायक नहीं रहा? फेंकने के बजाय इस तरह करें इस्तेमाल

Old Sweater Reuse: अगर आपका कोई स्वेटर अलमारी में बेकार पड़ा है तो उसे फेंकने के बजाय घर में कई तरह से इस्तेमाल करें. बस आपको थोड़ी-सी क्रिएटिविटी की जरूरत होगी और आपका स्वेटर दोबारा यूज हो जाएगा.

Old Sweater Reuse
1 / 7
आप पुराने स्वेटर से मौजे, बैग या फोन कवर तैयार कर सकते हैं. Image Credit- AI

सर्दियों में स्वेटर बॉडी को गर्म रखने का काम करता है. इसलिए हर किसी के वॉर्डरोब में स्वेटर ही स्वेटर मिलेंगे, जिसमें से कुछ छोटे और कुछ स्वेटर बेकार हो चुके होंगे. अगर आप इन स्वेटर को बाहर निकालकर फेंकने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले यह लेख जरूर पढ़ें. ऐसा इसलिए क्योंकि थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से आप स्वेटर का दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आप घर के काम, डेकोरेशन या फिर मोजे बना सकते हैं, कैसे आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

स्वेटर से बनाएं गर्म मोजे

स्वेटर से बनाएं गर्म मोजे2 / 7

अगर स्वेटर का कपड़ा मुलायम और गर्म है तो उसकी आस्तीन से घर में पहनने के लिए गर्म मोजे या लेग वार्मर बनाए जा सकते हैं. इसके लिए आस्तीन को जरूरत के हिसाब से काटें और किनारों पर सिलाई कर दें, ताकि धागे न निकलें. इसे भी पढ़ें- अब वॉशिंग मशीन में ऐसे चमकाएं गंदे पड़े जूते, डैमेज से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन

कुशन कवर बनाएं

कुशन कवर बनाएं 3 / 7

पुराने स्वेटर से खूबसूरत कुशन कवर भी तैयार किया जा सकता है. स्वेटर के अच्छे हिस्से को कुशन के शेप में काटें और तीन तरफ से सिलाई कर दें. चौथी तरफ बटन या जिप लगाकर इसे आसानी से खोला और बंद किया जा सकता है.

फोन के लिए बनाएं कवर

फोन के लिए बनाएं कवर4 / 7

पुराने स्वेटर के कपड़े से अपने फोन के लिए कवर बनाएं, जिसे फोन के हिसाब से काटें और डोरी लगाकर फोन को सुंदर लुक दें. इससे न सिर्फ आपका स्वेटर यूज हो जाएगा, बल्कि फोन भी अच्छा लगेगा.

विज्ञापन

पुराने स्वेटर से बनाएं छोटा बैग

पुराने स्वेटर से बनाएं छोटा बैग5 / 7

अगर स्वेटर का कपड़ा मजबूत है तो उससे छोटा पाउच या बैग भी बनाया जा सकता है. इसके लिए स्वेटर के नीचे वाले हिस्से को काटकर सिलाई करें और ऊपर की तरफ जिप या बटन लगाएं.

स्टोरेज ऑर्गेनाइजर बनाएं

स्टोरेज ऑर्गेनाइजर बनाएं6 / 7

आप पुराने स्वेटर से स्टोरेज ऑर्गनाइजर तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने आपको एक कार्डबोर्ड के ऊपर पुराना स्वेटर पहना दें और स्वेटर के ऊपरी हिस्से को अंदर या बाहर मोड़कर ग्लू लगाएं. फिर आस्तीन को फैलाकर कपड़े स्टोर करने के लिए इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

ऊनी टोपी बनाएं

ऊनी टोपी बनाएं7 / 7

सर्दियों में पहनने के लिए आप पुराने स्वेटर से टोपी या ऊनी टोपा तैयार कर सकते हैं. इसके लिए स्वेटर का कोई भी हिस्सा इस्तेमाल किया जा सकता है और बाकी डेकोरेशन के लिए बटन या फूल का इस्तेमाल करें. इसे भी पढ़ें- इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ, मिनटों में निकल जाएगी गंदगी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन