'जैसे मैं कोई आतंकी हूं…', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार; मुस्लिम बनने की दी धमकी

UP MLC Election: उत्तर प्रदेश की एमएलसी इलेक्शन को लेकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल ने चुनावी गड़बड़ी और उनको परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने धमकी दी है कि वो जल्द ही धर्म परिवर्तन कर लेंगे.

Akash Agarwal ANI

Akash Agarwal: यूपी विधान परिषद चुनाव में आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल ने अपनी चुनाव प्रचार टीम को परेशान किए जाने और मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए रो पड़े. उन्होंने अगले महीने लखनऊ की शाही ईदगाह में अपना धर्म बदलने की भी ऐलान किया.

विज्ञापन

‘मुझे एक आतंकवादी जैसा महसूस हुआ’

आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सभी 12 जिलों में उनके इलेक्शन कैंपेन मैनेजर्स को अधिकारियों की तरफ से हिरासत में लिया जा रहा है और उनके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है. अपनी टीम के साथ हुए इस व्यवहार पर निराशा जताते हुए, उन्होंने अपने तजुर्बे की तुलना एक आतंकवादी के साथ किए जाने वाले बर्ताव से की. अपने सहयोगियों को हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए अग्रवाल ने कहा, ‘मुझे ऐसा महसूस होने लगा है जैसे मैं पाकिस्तान से आया कोई आतंकवादी हूं.’

विज्ञापन

आकाश ने आगे कहा कि अब चुनाव नतीजे उनके लिए कोई मायने नहीं रखते. उन्होंने दावा किया कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि उनके चुनाव प्रचार मैनेजर्स के साथ ऐसा बर्ताव किया जाएगा, तो वो चुनाव मैदान में ही नहीं उतरते. अग्रवाल के मुताबिक, अगर उन्हें इस बात का अंदाजा होता कि उनकी टीम के सदस्यों को ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, तो वो चुनाव लड़ने के फैसले पर फिर से विचार करते.

शाही ईदगाह में धर्म परिवर्तन की चेतावनी

सपा उम्मीदवार ने उन लोगों की तरफ से किए जा रहे उत्पीड़न पर भी नाराजगी जताई, जो खुद को सनातन धर्म का रक्षक और संरक्षक बताते हैं. अग्रवाल ने कहा कि वह ऐसे धार्मिक ढांचे में नहीं रहना चाहते, जहाँ उन्हें उन्हीं लोगों की तरफ से निशाना बनाया जा रहा हो, जो खुद को इस धर्म का रक्षक बताते हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि वो अगले महीने लखनऊ जाएंगे और शाही ईदगाह में अपना धर्म बदल लेंगे. उन्होंने साफ किया कि उनका ये फैसला इस बात पर निर्भर नहीं करेगा कि वो चुनाव जीतते हैं या हारते हैं.

विज्ञापन

कथित मारपीट के बाद फतेहाबाद में तनाव

वहीं दूसरी तरफ, फतेहाबाद में उस वक्त तनाव फैल गया जब सपा के एक पोलिंग एजेंट ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया. आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद वे खुद मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि उनके दौरे के समय स्थिति शांतिपूर्ण थी. कमिश्नर ने ये भी बताया कि उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेताओं को भरोसा दिलाया है कि हर एलिजिबल मतदाता स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ