जौनपुर में आंधी बनी काल, आम के पेड़ की चपेट में आकर महिला की मौत

तेज आंधी और बारिश जैसे प्राकृतिक हादसे कब किसके लिए जानलेवा बन जाएं, कहा नहीं जा सकता। साधना यादव की दर्दनाक मौत ने यह साबित कर दिया कि मौसम की मार कभी-कभी बेहद क्रूर हो सकती है। अब उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से की गई आर्थिक सहायता का वादा जल्द पूरा होगा ताकि परिवार को थोड़ी राहत मिल सके।

जौनपुर में आंधी बनी काल, आम के पेड़ की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आई तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ी। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव में 29 वर्षीय साधना यादव की उस वक्त मौत हो गई जब वह तेज हवा के बीच घर के बाहर रखे सामान को सुरक्षित करने निकली थीं। अचानक एक बड़ा आम का पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

तेज आंधी ने बढ़ाई मुसीबत

शनिवार दोपहर जौनपुर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान समोधपुर गांव में साधना यादव नाम की महिला घर के बाहर रखे सामान को समेटने निकलीं ताकि कुछ खराब न हो। लेकिन तभी एक भारी आम का पेड़ तेज हवा की वजह से टूटकर उनके ऊपर गिर गया।

विज्ञापन

मौके पर मची अफरा-तफरी

पेड़ गिरते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीणों ने तुरंत महिला को बाहर निकाला और शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रशासन ने दिया आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट(SDM) मौके पर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। उन्होंने डिजास्टर रिलीफ फण्ड से चार लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने भी इस दुखद घटना की पुष्टि की और जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव में शोक का माहौल

इस हादसे के बाद समोधपुर गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि साधना बहुत ही मिलनसार और मेहनती महिला थीं। उनके असमय जाने से परिवार ही नहीं, पूरा गांव दुखी है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ