हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शपथ पत्र पूरा नहीं भरने से खारिज हुआ श्याम रंगीला का नामांकन, वाराणसी में पीएम मोदी को देने वाले थे चुनौती

कॉमेडियन श्याम रंगीला ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि कल 27 नामांकन हुए थे और आज 32 खारिज हो गए। चुनाव आयोग पर हंसी आ रही है।

विज्ञापन
Shyam Rangeela

Shyam Rangeela Nomination Rejected : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर चर्चा में आने वाले श्याम रंगीला ने इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री को ही चुनौती देने का फैसला किया था। लेकिन बुधवार को उनके अरमानों पर पानी फिर गया जब निर्वाचन आयोग ने उनके नामांकन को खारिज कर दिया। श्याम रंगीला ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है। जानकारी के अनुसार उनका नामांकन इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि उन्होंने शपथ पत्र पूरा नहीं भरा था।

पर्चा खारिज होने पर क्या बोले श्याम रंगीला?

इसे लेकर कॉमेडियन श्याम रंगीला की ओर से भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि कल 27 नामांकन हुए थे और आज 32 खारिज हो गए। चुनाव आयोग पर हंसी आ रही है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह तय था कि वाराणसी से मुझे चुनाव लड़ने नहीं दिया जाएगा। अब साफ हो गया था। दिल जरूर टूटा है, हौसला नहीं। उन्होंने लोगों से परेशान न करने की अपील भी की है और कहा है कि जो सूचना होगी सोशल मीडिया पर साझा करता रहूंगा।

विज्ञापन

नामांकन फाइल करने में भी आई थी दिक्कत

बता दें कि श्याम रंगीला को अपना नामांकन फाइल करने में भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। पीएम मोदी ने नामांकन के बाद वह कलेक्ट्रेट पहुंचे थे लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय निर्वाचन अधिकारी से लेकर प्रदेश और मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक से इस बात की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें नामांकन फाइल करने की अनुमति मिल पाई थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि हम अब वाराणसी की जनता के लिए एक ऑप्शन बनने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: गाजीपुर से अफजाल अंसारी होंगे सपा प्रत्याशी, बेटी नुसरत का नामांकन खारिज

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चौथे चरण में कम वोटिंग से किसे फायदा किसको नुकसान? समझें 5 पॉइंट्स में

ये भी पढ़ें: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, नौकर के घर मिले थे करोड़ों रुपये

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola