संभल जामा मस्जिद के सदर जेल से आएंगे बाहर, हाई कोर्ट ने दी राहत

उत्तर प्रदेश में संभल जामा मस्जिद के सदर जफर अली को इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत मिली है। हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। जल्द ही उन्हें जेल से रिहा कर दिया जाएगा। बता दें कि पुलिस ने जफर अली को संभल जामा मस्जिद सर्वे हिंसा का मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Uttar Pradesh News, Sambhal Jama Mosque Survey Violence, Uttar Pradesh, Sambhal, Allahabad High Court, Sadar Jafar Ali, Member of Parliament Ziaur Rahman Barq, उत्तर प्रदेश समाचार, संभल जामा मस्जिद सर्वेक्षण हिंसा, उत्तर प्रदेश, संभल, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, सदर जाफर अली, सांसद जियाउर्रहमान बर्क

संभल जामा मस्जिद के सदर को हाई कोर्ट से मिली राहत

विज्ञापन

संभल जामा मस्जिद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मस्जिद के सदर जफर अली को इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने जफर अली की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। अब जल्द ही जफर जेल से बाहर होंगे। जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने जमानत अर्जी को मंजूरी दी है।

दरअसल यह पूरा मामला संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा से जुड़ा है। पुलिस का दावा है कि मस्जिद के सदर जफर अली, सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क और संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल की वजह से हिंसा भड़की थी। इसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। 23 मार्च 2025 को पुलिस ने विवेचना के दौरान जफर अली को गिरफ्तार किया था। करीब 4 महीने जेल में रहने के बाद जफर अली की जमानत याचिका मंजूर की गई है।

विज्ञापन

हिंसा में गई थी 5 लोगों की जान

बता दें कि पिछली 24 नवंबर को संभल मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने संभल मस्जिद के आसपास जमकर तोड़फोड़ और आगजनी भी की थी। बताया जाता है कि हिंसा की एसआईटी टीम द्वारा जांच कराई गई थी। टीम ने जांच के बाद मस्जिद के सदर जफर अली को आरोपी माना था।

विज्ञापन

सांसद को दी थी सर्वे की जानकारी

एसआईटी का दावा था कि सदर जफर अली ने 23 नवंबर की रात मस्जिद सर्वे की जानकारी सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दी थी। इसके बाद सांसद के कहने पर भीड़ इकट्ठा कर हिंसा भड़काई थी। करीब 4 महीने की जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ