Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के चाई निवासी रिटायर्ड कर्नल साइबर ठगों का शिकार हो गए. शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगों ने उनसे 1 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली. पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
शेयर बाजार में रुचि रखना पड़ा भारी
ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सोमपाल रिटायर्ड कर्नल है। वह शेयर बाजार निवेश में रुचि रखते है. एक मई को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का एक वीडियो देखा. वीडियो में दिए गए लिंक के जरिए उन्होंने एक वेबसाइट पर पंजीकरण कर दिया जिसके बाद उनसे एक के बाद एक कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क किया गया.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: फिल्म सिटी के डिजाइन में होगा बदलाव, जानें क्या-क्या होगा चेंज ?
16 बार में हुई ठगी
ठगों ने भरोसे में लेकर निवेश की प्रक्रिया शुरू करवाई और अलग-अलग तारीखों में कुल 16 बार में 1 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए. यह रकम 8 मई से 15 जुलाई के बीच निवेश के नाम पर ली गई. शुरुआत में मुनाफे का वादा किया गया और पोर्टल पर वर्चुअल लाभ दिखाया गया जिससे पीड़ित का भरोसा बना रहा.
मूलधन नहीं आया वापस
जब तय समय पर न तो मुनाफा मिला और न ही मूलधन वापस आया तो सोमपाल को ठगी का शक हुआ. जब उन्होंने संबंधित वेबसाइट और मोबाइल नंबरों से संपर्क करना चाहा तो वे सभी बंद मिले. इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना नोएडा में शिकायत दर्ज कराई.
महाराष्ट्र, गुजरात में हैं खाते
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठगों ने पीड़ित से प्राप्त रकम को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया. पुलिस इन खातों और उनसे जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस का दावा है जल्द ही पूरे मामले का राजफाश कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में AOA चुनाव को लेकर बढ़ा विवाद, दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
योगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
2 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
3 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
8 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
18 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
19 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
20 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
21 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
1 day agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines