ग्रेटर नोएडा वेस्ट में AOA चुनाव को लेकर बढ़ा विवाद, दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ट्रिडेंट एंबेसी सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (AOA) चुनाव की रंजिश अब हिंसा में बदल गई है. चुनावी तनातनी के चलते दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे गुट के निवासी के साथ खुलेआम मारपीट कर दी.

Fight In Greater Noida West

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ट्रिडेंट एंबेसी सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (AOA) चुनाव की रंजिश अब हिंसा में बदल गई है. चुनावी तनातनी के चलते दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे गुट के निवासी के साथ खुलेआम मारपीट कर दी. मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रात साढ़े आठ बजे की घटना

मारपीट की घटना बुधवार रात करीब 8ः30 बजे की है. थाना बिसरख में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सोसायटी निवासी विपिन वत्स ने आरोप लगाया है कि धर्मेंद्र भाटी एओए चुनाव को लेकर उनसे रंजिश रखता है. उसने अपने बेटे तुषार भाटी, चिराग भाटी और अनिल शर्मा के साथ मार्केट में पहुंचकर मारपीट की है.

कुर्सियों से पीटा

विपिन का कहना है कि हमलावरों ने न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को भी लात-घूंसे और मार्केट में पड़ी कुर्सियों से पीटना शुरू कर दिया. आरोपियों ने धमकी दी कि अगर धर्मेंद्र भाटी का विरोध किया गया तो जान से मार देंगे.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही थाना बिसरख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. विपिन वत्स की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ