Ram Mandir Ayodhya Lord Ram Lalla Idol: 22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में रामलला की खूबसूरत मूर्ति स्थापित होगी, जो तैयार हो गई है। 3 डिजाइन बनवाए गए हैं, जिनमें से एक का सेलेक्शन आज वोटिंग से होगा। सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या में आज ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक होगी, जिसमें वोटिंग कराई जाएगी। सबसे ज्यादा जिस मूर्तिकार के डिजाइन को वोट मिलेंगे, उसे ही राम मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा। पिछले 7 महीने से मूर्तियां बनाई जा रही थीं, जिन्हें अब फाइनल टच दिया गया है। राजस्थान और कर्नाटक के 3 मूर्तिकारों ने रामलला की 5 साल के बालक स्वरूप वाली प्रतिमा 3 अलग-अलग पत्थरों पर बनाई है। 5 वर्ष के बालक स्वरूप रामलला कमल के फूल पर सवार होंगे और उनके एक हाथ में तीर-धनुष होगा। माथे पर मुकुट सुशोभित होगा।
2025 तक मंदिर पूरा करने का टारगेट
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर के पहले फेज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दूसरा चरण जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा के बाद शुरू किया जाएगा। तीसरे चरण में मंदिर को फाइनल टच दिया जाएगा। साल 2025 तक मंदिर को पूरा करने का टारगेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो जाएगा। सरयू नदी के तट पर 16 जनवरी को ‘दशविध’ स्नान, विष्णु पूजा और गायों को प्रसाद खिलाकर समारोह शुरू किया जाएगा। 17 जनवरी को भगवान राम की बाल स्वरूप (रामलला) मूर्ति शहरभर में भ्रमण करेगी। 18 जनवरी को गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण और वास्तु पूजा होगी। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठाा के औपचारिक अनुष्ठान शुरू होंगे। 19 जनवरी को पवित्र अग्नि जलाई जाएगी। ‘नवग्रह’ की स्थापना के लिए हवन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी कराएंगे मूर्ति की स्थापना
20 जनवरी को राम मंदिर के गर्भगृह को सरयू के जल से धोया जाएगा। इसके बाद वास्तु शांति और ‘अन्नाधिवास’ अनुष्ठान होगा। 21 जनवरी को रामलला की मूर्ति को सरयू से भरकर लाए गए जल के 125 कलशों से नहलाया जाएगा। 22 जनवरी की सुबह पूजा अनुष्ठान करने के बाद दोपहर में ‘मृगशिरा नक्षत्र’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की मूर्ति को स्थापित करेंगे।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
6 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
10 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
10 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
16 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
23 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines