प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान से प्रदेश की 47,573.89 करोड़ रुपये की 15 बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें ऊर्जा, परिवहन, शहरी विकास और आधारभूत ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। पीएम मोदी रिमोट से पनकी और घाटमपुर की तापीय परियोजनाओं, कानपुर मेट्रो के नए सेक्शन, पुलों, अग्निशमन केंद्र, ट्रीटमेंट प्लांट और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पावर उपकेंद्र जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा।
सीएसए मैदान में तैयारियां पूरी
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए सीएसए मैदान में भगवा रंग के मंच और पंडाल से सजावट की गई है। बारिश की संभावना को देखते हुए पूरा मैदान जर्मन हैंगर टेंट से ढका गया है। कुलपति कार्यालय के सामने तीन हेलीपैड और वीवीआईपी के लिए अलग-अलग हेलीपैड बनाए गए हैं। सभा में शामिल होने वाले करीब 19,500 लाभार्थियों को लाने के लिए प्रशासन ने 522 बसों की व्यवस्था की है। करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ 30 अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं।
किन योजनाओं पर हो सकती है चर्चा?
पीएम मोदी 35 मिनट के भाषण में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर विकास की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि वे कानपुर और प्रदेश के लिए भविष्य की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।
पीएम का यात्रा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को दोपहर 1 बजे पटना से रवाना होकर 2:10 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से 2:15 बजे सीएसए के लिए रवाना होंगे और 2:35 बजे मैदान पहुंचेंगे। 2:40 बजे कार्यक्रम मंच पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। 3:45 बजे वह कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 4:25 बजे चकेरी एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे।
किन मुख्य परियोजनाएं होगा लोकार्पण?
- पनकी तापीय विस्तार परियोजना- 8,305.16 करोड़
- घाटमपुर नवेली पावर प्लांट- 9,337.68 करोड़
- चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो ऑपरेशन- 2,120 करोड़
- पनकी मंदिर से लेकर पावर हाउस तक ब्रिज- 28.70 करोड़
- पनकी धाम से लेकर नहरिया तक बनेगा ब्रिज- 36.88 करोड़
- 40 MLD टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट, बिनगंवा- 296.33 करोड़
- अग्निशमन केंद्र आवासीय भवन, बिठूर- 11.92 करोड़
- 132 केवी उपकेंद्र इकोटेक- 8 और 10, ग्रेटर नोएडा- 322.12 करोड़
- एटा की जवाहरपुर तापीय परियोजना- 14,628 करोड़
- ओबरा सी तापीय परियोजना- 6,502 करोड़
- खुर्जा तापीय परियोजना- 5,544 करोड़
शिलान्यास परियोजनाएं
- गौरिया पाली मार्ग चौड़ीकरण (2 किमी)- 113 करोड़
- नर्वल-डिफेंस मोड़ मार्ग चौड़ीकरण- 187.37 करोड़
- 220 केवी उपकेंद्र, यीडा (गौतमबुद्ध नगर)- 140.73 करोड़
प्रधानमंत्री के चकेरी एयरपोर्ट आगमन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना उनका स्वागत करेंगे और विदाई के समय भी साथ रहेंगे।
बिहार को 48,500 करोड़ों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के विक्रमगंज से 48,500 करोड़ से अधिक की विद्युत, सड़क, रेल और शिक्षा से जुड़ी विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। रोहतास के विक्रमगंज में आयोजित जनसभा में एन टी पी सी नविनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज 2 के तहत 29,948 करोड़ की लागत वाली कुल 2400 मेगावाट की परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से पूर्वी भारत विशेषकर बिहार में बिजली आपूर्ति को बढ़ावा मिलेगा।
देश में ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। 5519 करोड़ की लागत वाली 127.217 किमी कुल लंबाई वाली पटना गया डोभी खंड की फोर लेनिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही एन एच 27 गोपालगंज एलीवेटेड खंड फोर लेनिंग और ग्रेड सुधार का भी उद्घाटन करेंगे। एन एच 119 ए पटना आरा सासाराम खंड की फोर लेनिंग पैकेज का शिलान्यास, तथा एन एच 319 बी के वाराणसी रांची कोलकाता खंड की शिक्षा लेनिंग का शिलान्यास करेंगे।
ये भी पढ़ें- ग्रेनो वेस्ट के 12 सेक्टरों में पानी की समस्या होगी खत्म, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बनाया ये प्लान
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
20 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
23 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines