ग्रेनो वेस्ट के 12 सेक्टरों में पानी की समस्या होगी खत्म, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बनाया ये प्लान

Greater Noida West: ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी,16सी, टेकजोन- 4 और नॉलेज पार्क- 5 सहित 12 सेक्टरों में नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। ग्रेटर नोएडा के पुराने सेक्टरों अल्फा, बीटा, गामा व डेल्टा में भी पाइप लाइन बदलने की तैयारी चल रही है। वर्षों पहले बिछाई गई पेयजल पाइप लाइन में लीकेज, आए दिन फटने और प्रेशर कम होने की समस्या बढ़ती जा रही है।

Greater Noida Authority, Greater Noida West, Greater Noida News, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, ग्रेटर नोएडा न्यूज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टरों में नहीं होगी पानी की किल्लत

विज्ञापन

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के करीब 12 सेक्टरों ने पेयजन व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम शुरू किया जाएगा। अथॉरिटी इन सेक्टरों में नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए सेक्टर के चारों तरफ एक अतिरिक्त पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा, ताकि पाइप लाइन के फटने की स्थिति में जलापूर्ति बाधित न हो।

पुराने सेक्टरों में भी समस्या होगी खत्म 

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एसीईओ सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी,16सी, टेकजोन- 4 और नॉलेज पार्क- 5 सहित 12 सेक्टरों में नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। ग्रेटर नोएडा के पुराने सेक्टरों अल्फा, बीटा, गामा व डेल्टा में भी पाइप लाइन बदलने की तैयारी चल रही है। वर्षों पहले बिछाई गई पेयजल पाइप लाइन में लीकेज, आए दिन फटने और प्रेशर कम होने की समस्या बढ़ती जा रही है। लीकेज की वजह से घरों में दूषित पेयजल भी पहुंच रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए अथॉरिटी ने उच्च क्षमता की पाइप लाइन बिछाने के साथ आपातकालीन स्थिति के लिए सेक्टरों के चारों तरफ अलग से एक अतिरिक्त पाइप लाइन बिछाने की योजना बनाई है। इसके उपयोग मुख्य पाइप लाइन में दिक्कत होने की स्थिति में किया जाएगा। लूप लाइन से जोड़कर जलापूर्ति सुचारू की जाएगी। सेक्टर के उन हिस्सों में भी पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा, जो जलापूर्ति से अभी अछूते हैं।

Advertisment

सभी सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति होगी शुरू

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी सेक्टरों में पूरी क्षमता के साथ गंगाजल की आपूर्ति शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए चार भूमिगत जलाशयों का काम तेजी से चल जा रहा है। बता दें नए भूमिगत जलाशय का निर्माण ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2,3 व सेक्टर ईटा में चल रहा है। वहीं पूर्व में बनकर तैयार हो गए 20 से अधिक भूमिगत जलाशयों के विद्युतीकरण व पैनल बॉक्स लगाने के लिए निविदा जारी कर दी गई है। विद्युतीकरण का काम एक माह में शुरू हो जाएगा।

इन सेक्टरों में बिछाई जाएगी पाइप लाइन

बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क- 5, सेक्टर-27,10,12, टेकजोन- 4, 16बी, 16सी, इकोटेक-1, 3, 11 और सेक्टर-31 में बाकी बचे हिस्सों के साथ अतिरिक्त पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इन सेक्टरों के कुछ हिस्से में अभी पेयजल पाइप बिछाई नहीं गई थी। लीकेज और दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या दूर हो जाएगी अधिकारी के मुताबिक नई पाइप लाइन बिछाने से लीकेज और दूषित पानी की समस्या दूर हो जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ