हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा में थार कार का कहर...युवक को रौंदने की कोशिश, घटना का वीडियो वायरल

यूपी के नोएडा में एक तेज रफ्तार थार ने युवक को टक्कर मार दी। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस इसी आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को ढूंढ रही है।

विज्ञापन
noida news

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार थार कार ने सड़क पर चल रहे युवक को टक्कर मार दी। पहले मारपीट हुई, फिर युवक को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

कहां की है घटना?

यह पूरी घटना नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-53 की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सड़क पर खून से लथपथ पड़ा है। आरोप है कि झगड़े के बाद थार कार सवार युवक को जानबूझकर टक्कर मारता है। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर सीधे नाली में जा गिरा। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

घटना का हुआ वीडियो वायरल

यह पूरी वारदात एक शख्स ने बनाई है और वह आगे चलकर वीडियो बना रहा है। फिर एक काली रंग की थार आती है और टक्कर मार देती है। वह युवक नाली में उछलकर नीचे गिरता है। इस घटना के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। वहां आस-पास के लोगों से भी जानकारी ले रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें–  UP सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को पुलिस विभाग में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola