---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

NOIDA में एनकाउंटर, DELHI-NCR में चेन स्नैचिंग की वारदातों को देता था अंजाम

Noida News : नोएडा में एनकाउंटर हुआ है। पुलिस व बदमाशों के बीच शनिवार शाम सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Noida News : नोएडा में एनकाउंटर हुआ है। पुलिस व बदमाशों के बीच शनिवार शाम सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश एनसीआर क्षेत्र में चेन व मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देता था। बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

बाइक छोड़कर भागने की कोशिश

एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 57 के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। उसको रोकने का प्रयास किया गया तो वह बाइक छोड़कर भागते हुए फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान रोहित उर्फ स्वीटी के रूप में हुई है। वह घडौली दिल्ली का रहने वाला है।

---विज्ञापन---

आधा दर्जन से अधिक वारदातों को दे चुका है अंजाम

पकड़ा गया बदमाश रोहित 9 आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह नोएडा के अलावा दिल्ली के गाजीपुर में सक्रिय रहता था। वहां पर वह वाहन चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं करता था। घटना को अंजाम देने के बाद अंडरग्राउंड हो जाता था। आज उसका नोएडा में पुलिस से आमना-सामना हो गया।

खोड़ा में बनाया था ठिकाना

बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए खोड़ा की अवैध काॅलोनी में ठिकाना बनाया हुआ था। वह अक्सर इसी ठिकाने पर आकर छिप जाता था। लूट की चेन व मोबाइल को बेचकर मिलने वाली रकम को आरोपी मौज मस्ती में खर्च करता था। पुलिस पता करने का प्रयास कर रही है कि उसके गिरोह में और कौन-कौन बदमाश शामिल है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2025 08:01 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

पिछले 13 सालों से मीडिया में कार्यरत है। एक साल हिंदुस्तान हिंदी व 10 साल दैनिक जागरण ग्रेटर नोएडा रिर्पोटिंग में काम करने के बाद NEWS 24 (Digital) में आएं। 2015 में हुए बिसाहड़ा कांड के लिए दिल्ली-एनसीआर में बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड मिल चुका है। 2023-2024 में लगातार चार बार दैनिक जागरण में दिल्ली-एनसीआर बेस्ट रिपोर्टर चुने गए। चीन के नागरिकों द्वारा अवैध रूप से बार्डर पार करने, पुलिसकर्मियों द्वारा ठगी का गैंग संचालित करने समेत कई अन्य मामलों का भंडाफोड़ कर चुकें है।

Read More

praveen vikram

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola