Noida News: नोएडा की सड़कों पर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। तीनों सिर्फ महिलाओं को निशाना बनाते थे। मुख्य रूप से बुजुर्ग महिला से चेन व अन्य सामान लूट लेते थे। बदमाशों ने लगातार सेक्टर 24 व फेज एक क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक बदमाश को गोली लगी है जबकि उसके दो अन्य साथियों को मौके से पकड़ा गया है। बदमाशों के कब्जे से लूट के तीन मोबाइल, चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है।
अय्या को लगी है गोली
फेज 1 थाना प्रभारी अमित मान ने बताया कि पुलिस एनकाउंटर के दौरान नीरज उर्फ अय्या को गोली लगी है। दो अन्य बदमाश संतोष व गुलशन को मौके से कांबिंग के दौरान धर दबोचा गया है। तीनों बदमाश चोरी की बाइक पर सवार होकर नोएडा की सड़कों पर स्ट्रीट क्राइम करते थे। खासतौर पर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। उनका टारगेट बुजुर्ग महिलाएं इसलिए रहती थी कि वह उनसे आसानी से लूटपाट कर लेते थे। किसी तरह का कोई विरोध भी नहीं होता था।
मार्निंग वाॅक के समय करते थे वारदात
पुलिस ने बताया कि अय्या मुख्य रूप से मार्निंग वाॅक के समय से वारदात को अंजाम देता था। जब महिलाएं मार्निंग वाॅक पर निकतली थी तो बदमाश उनके पीछे लग जाते थे। रेकी करने के बाद बदमाश मौका पाते ही महिला को निशाना बनाते और फरार हो जाते थे। इस बार फेज 1 थाना पुलिस से बदमाश बच नहीं पाए।
आभूषण व्यापारी की तलाश तेज
पुलिस ने इस मामले में आभूषण व्यापारी की तलाश तेज कर दी है। अब तक की जांच में पता चला है कि बदमाश दिल्ली के किसी व्यापारी को लूट की चेन बेचकर उसके बदले कैश लेते थे। कैश से आरोपी मौज मस्ती करते और कैश खत्म होने पर वापस घटना को अंजाम देने में जुट जाते थे।
ये भी पढ़ें मुख्तार अंसारी का शूटर मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में ढेर, डेढ़ साल से काट रहा था फरारी
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
7 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
10 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
11 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
16 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines