मुख्तार अंसारी का शूटर मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में ढेर, डेढ़ साल से काट रहा था फरारी

UP STF encounter: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एसटीएफ ने मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर शाहरुख पठान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। वह पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर मेरठ एसटीएफ ने यह कार्रवाई की है।

Mukhtar Ansari shooter killed in encounter

शाहरुख पठान एनकाउंटर में ढेर (Pic Credit-Social Media X)

विज्ञापन

Mukhtar Ansari shooter killed: यूपी के मुजफ्फरनगर में एसटीएफ ने मुख्तार गैंग के शूटर शाहरुख पठान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। शाहरुख बिजनौर का रहने वाला था। एनकाउंटर छपार थाना क्षेत्र के रोहाना मार्ग पर हुआ। एसटीएफ को कार से पिस्टल और कारतूस मिले हैं। एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि शूटर शाहरुख पठान मुजफ्फरनगर के एक इलाके में छिपा है। इसके बाद पुलिस उसके आने का इंतजार करने लगी। जैसे ही वह पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोका। लेकिन उसने पुलिस पर फायरिेंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जीवा गैंग के लिए करता था काम

मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार शाहरुख पर लूट और हत्या के गैंगस्टर एक्ट के तहत 12 से अधिक मामले दर्ज थे। वह करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था। वह जीवा गैंग के लिए काम भी करता था। मुख्तार की मौत के बाद वह जीवा गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया था।

विज्ञापन

जानें कौन था शूटर शाहरुख पठान

शूटर शाहरुख पठान पर लूट और हत्या के 12 से अधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज थे। वह मूलतः बिजनौर का रहने वाला था। वह सुपारी लेकर हत्या करता था। उसने 2015 में पेशी पर आए एक आरोपी की हत्या कर दी थी। इसके बाद सरेंडर कर जेल चला गया। वहां से पुलिस की कैद से छूटकर फरार हो गया था। इसके बाद सरकार ने उस पर 50 हजार का इनाम रखा था।

शूटर शाहरुख पर उत्तराखंड में व्यापारी की हत्या का आरोप था। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद वह जीवा गैंग के लिए काम करने लगा उसका सक्रिय सदस्य बन गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ