---विज्ञापन---

नोएडा में कोरोना का कहर, 19 लोग वायरस से संक्रमित

Noida News: नोएडा में बुधवार को कोरोना के 4 नए केस सामने आए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि नए मरीजों में भी कोरोना के हल्के लक्षण है। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनकी निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर इनको अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

---विज्ञापन---

Noida News: नोएडा में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को कोरोना के 4 मरीजों की पुष्टि हुई है। अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक कोविड गाइडलाइंस जारी नहीं की है। जबकि अब तक गाइडलाइंस जारी कर देनी चाहिए।

7 दिन बाद दोबारा होगी जांच

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। इससे पहले मंगलवार को 5 सोमवार को 9 मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गई थी। वहीं शनिवार को एक महिला में कोरोना की पुष्टि की गई थी। कुल मिलाकर नोएडा में 19 सक्रिय मामले सामने आए है। बीमारी की पुष्टि के 7 दिन बाद इनकी दोबारा जांच की जाएगी। इसमें 11 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल है।

---विज्ञापन---

होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि 4 नए मरीजों में भी कोरोना के हल्के लक्षण है। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनकी निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर इनको अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इन सभी की उम्र 24 साल से 71 साल तक के मरीज है। सभी में हल्के लक्षण है। जिनका होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। जरुरत पड़ने पर जिला अस्पताल में बेड रिजर्व है।

ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रही टीम

इनके संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। लिहाजा, इनकी जांच के लिए नमूने नहीं लिए गए हैं। लक्षण आने की स्थिति में इनकी भी कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। सभी में बीमारी की पुष्टि निजी लैब या अस्पताल ने की है। साथ ही इन सभी कि ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

---विज्ञापन---

जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे सैंपल

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज घर में चल रहा है। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए निजी अस्पतालों से संक्रमित मरीजों के एक एक नमूने मांगे गए हैं। इन मरीजों के नमूने दिल्ली या लखनऊ भेजे जाएंगे, ताकि कोरोना वायरस के वेरिएंट के बारे में जानकारी मिल सके।

First published on: May 28, 2025 08:29 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola