नोएडा में बड़ा हादसा, चौथी मंजिल की बालकनी से गिरा 3 साल का मासूम

Noida News: उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले सूरज गोस्वामी वर्तमान में बरौला गांव में किराये का कमरा लेकर पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम चार बजे के करीब उनका छोटा बेटा तीन साल का सिद्दार्थ गोस्वामी चौथी मंजिल की बालकनी में खेल रहा था।

Noida News, Noida Police, latest News, नोएडा न्यूज, नोएडा पुलिस, ताजा खबर, क्राइम न्यूज, Crime News

मकान की चौथी मंजिल से गिरा मासूम

विज्ञापन

Noida News: नोएडा के सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव शनिवार शाम एक 3 साल का मासूम मकान की चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में मासूम को नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है। घटना को लेकर मृतक बच्चे के परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

पड़ोसियों ने सुनी आवाज तो चला पता

मूलरूप से कासगंज के रहने वाले सूरज गोस्वामी वर्तमान में बरौला गांव में किराये का कमरा लेकर पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। वह सेक्टर-47 के बिजली घर में लाइनमैन हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम चार बजे के करीब उनका छोटा बेटा तीन साल का सिद्दार्थ गोस्वामी चौथी मंजिल की बालकनी में खेल रहा था। अचानक से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस समय घटना घटी सूरज स्नान कर रहे थे, जबकि उनकी पत्नी किचन में थीं। नीचे से जब पड़ोसियों ने आवाज देनी शुरू की तो सूरज और उनकी पत्नी भागकर पहुंचे। नीचे लोगों की भीड़ जमा थी और सिद्धार्थ जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

बालकनी की रेलिंग पर चढ़ रहा था मासूम

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि खून ज्यादा बहने से मासूम की मौत हुई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है कि मासूम घटना के समय रेलिंग की बालकनी पर चढ़ रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर वह बालकनी से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद से सूरज के पूरे परिवार में मातम है। सूरज का का बड़ा बेटा पांच साल का है। पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ