हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अब कुत्ते-बिल्लियों का भी होगा एक्सरे, नोएडा की इस लैब में मिलेगी सुविधा

Noida News: बताया जा रहा है कि यह नोएडा का पहला पशु स्वास्थ्य केंद्र होगा, जिसकी खुद की लैब होगी। बताया जा रहा है कि एक्सरे की सुविधा शुरू होने से जानवरों का सही तरीके से इलाज हो सकेगा। इस सेंटर के शुरुआत वाले दिन मुफ्त हेल्थ चेकअप, टीकाकरण, खून की जांच, डाइट और हेल्थ काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
Shivalay Animal Wellness Centre

Noida News: नोएडा अथॉरिटी द्वारा सेक्टर-135 में एनिमल वेलनेस सेंटर संचालित किया जाएगा। पहली बार नोएडा के इस केंद्र पर कुत्ते-बिल्लियों के लिए एक्सरे की सुविधा मिलेगी। इन सुविधाओं की शुरुआत 27 अप्रैल से होने जा रही है।

27 अप्रैल से शुरू होगी सेवा

अथॉरिटी के मुताबिक, 27 अप्रैल को इस सेंटर में कुत्ते, बिल्लियों और बंदरों के लिए मुफ्त हेल्थ चेकअप, टीकाकरण, खून की जांच की सुविधा मिलेगी। यह नोएडा का पहला पशु स्वास्थ्य केंद्र होगा, जिसकी खुद की लैब होगी। बताया जा रहा है कि एक्सरे की सुविधा शुरू होने से जानवरों का सही तरीके से इलाज हो सकेगा। उन्हें क्या मर्ज है इसका भी आसानी से पता चल पाएगा। अथॉरिटी अधिकारी ने बताया कि कुत्ते, बिल्लियों और बंदरों के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। भविष्य में अन्य जानवरों की भी एक्सरे की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

रेबीज का टीका लगाने की सुविधा

सेक्टर-135 में शिवालय एनिमल वेलनेस सेंटर में सड़क पर रहने वाले जानवरों की देखभाल और इलाज के लिए इसकी शुरुआत की गई है। अथॉरिटी के मुताबिक, इसमें इमरजेंसी ट्रीटमेंट, रोजमर्रा के इलाज, छोटी सर्जरी और कुत्ते-बिल्लियों के लिए मुफ्त में रेबीज का टीका लगाने की सुविधा है। इस सेंटर के शुरुआत वाले दिन मुफ्त हेल्थ चेकअप, टीकाकरण, खून की जांच, डाइट और हेल्थ काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन

जानवरों को मिलती है वीआईपी सुविधा 

नोएडा अथॉरिटी सेक्टर-135 में एनिमल वेलनेस सेंटर को संचालित करता है। अथॉरिटी अधिकारी का कहना है कि यहां कुत्ते, बिल्लियों और बंदरों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। उनकी सेहत से लेकर खाने-पीने का बेहतर इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा यहां पहले से गाैशाला भी चलाई जा रही है। यहां पर सड़कों पर आवारा घूमने वाले गाय और सांड को भी रखा गया है। उनका कहना है कि एनजीओ द्वारा भी समय-समय पर सेंटर की सहायता की जाती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola