हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा एयरपोर्ट क्षेत्र के 29 गांवों की बदलेगी सूरत, 6 लाख लोगों को मिलेगी हाईटेक सुविधा

Yamuna Authority: यमुना अथॉरिटी ने 29 गांवों को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाने का काम शुरू कर दिया है। अथॉरिटी ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। यमुना अथॉरिटी सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जिन गांवों की जमीन विकास परियोजनाओं के लिए अधिग्रहीत की गई है। वहां आधारभूत सुविधाओं का विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
यमुना अथॉरिटी बदलेगी गांवों की सूरत

Yamuna Authority: नोएडा एयरपोर्ट क्षेत्र के करीब 29 गांवों की सूरत बदलने वाली है। यमुना अथॉरिटी जल्द ही इन गांवों में विकास कार्य शुरू कराने वाला है। अथॉरिटी इन गांवों में रहने वाली करीब 6 लाख की आबादी को हाईटेक सुविधा उपलब्ध कराएगी। अथॉरिटी ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इन गांवों में कचरा निस्तारण से लेकर पक्की सड़कों, पंचायत घर, ई-लाइब्रेरी और श्मशान घाट तक के निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

जाफराबाद और फलैदा बांगर के लिए टेंडर जारी

यमुना अथॉरिटी सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जिन गांवों की जमीन विकास परियोजनाओं के लिए अधिग्रहीत की गई है। वहां आधारभूत सुविधाओं का विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। इन्हीं के तहत गांवों की स्थिति सुधारने के लिए मई से विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम को सर्वे कराकर जरूरतों के अनुसार कामों की सूची तैयार की गई है। अथॉरिटी द्वारा जाफराबाद गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाले के निर्माण के लिए 8.6 लाख का टेंडर जारी किया गया है। वहीं फलैदा बांगर गांव में श्मशान घाट के लिए बाउंड्री वॉल और संपर्क मार्ग बनाने के लिए 9.31 लाख रुपये खर्च होंगे।

धुधेरा, सिरसा और मानिकपुर में बनेगी ई-लाइब्रेरी

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि महोम्मदाबाद खेड़ा में श्मशान घाट तक सड़क और अन्य सुविधाओं पर 5.46 लाख की लागत आएगी। धुधेरा, सिरसा और मानिकपुर गांवों में पंचायत घर और ई-लाइब्रेरी की स्थापना के लिए 28 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी प्रकार छांछल, अली अहमदनगर गढ़ी और मोहबालिपुर में भी पंचायत घर व ई-लाइब्रेरी के विकास कार्यों पर 25.19 लाख रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन

गांवों को स्मार्ट और आत्मनिर्भर है बनाना

सीईओ ने बताया कि नंगला कंचन गांव में नाला निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए 26.48 लाख, वीरमपुर और धंसिया में 22.12 लाख, तीर्थली जोन में 39.34 लाख और जेवर बांगर में 36.88 लाख रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई है। अथॉरिटी का लक्ष्य गांवों को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाना है। अधिसूचित क्षेत्र के कुल 95 गांवों में से पहले चरण में 29 गांवों में काम शुरू हो रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola